भाजपा अमलेश्वर मंडल की संगठनात्मक बैठक सम्पन्न, बूथ सशक्तिकरण पर दिया गया जोर

Advertisement

* :भाजपा अमलेश्वर मंडल की संगठनात्मक बैठक सम्पन्न, बूथ सशक्तिकरण पर दिया गया जोर…
* पचपेड़ी में भाजपा कार्यकर्ताओं का मंथन, संगठन विस्तार की बनी रणनीति; राजीव अग्रवाल बोले- मजबूत बूथ ही मजबूत संगठन की पहचान..

पाटन/पचपेड़ी । भारतीय जनता पार्टी अमलेश्वर मंडल द्वारा संगठन को अधिक सशक्त, सक्रिय और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से रविवार को ग्राम पंचायत पचपेड़ी स्थित मंगल भवन में मंडल स्तरीय संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण, सदस्यता अभियान और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई।

 फेसबुक से जुड़े 

बैठक के मुख्य अतिथि विधानसभा प्रभारी एवं छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम (सीएसआईडीसी) के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अमलेश्वर मंडल अध्यक्ष कमलेश चंद्राकर ने की, जबकि मंडल प्रभारी राहुल पंडित ने संगठनात्मक विषयों पर मार्गदर्शन दिया।

बैठक में वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। साथ ही प्रत्येक बूथ को मजबूत एवं सक्रिय बनाकर संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। संगठन विस्तार, सदस्यता वृद्धि, जनसंपर्क अभियान और आगामी राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए कार्ययोजना तैयार की गई।

बस्तर में धाकड़ क्षत्रिय राजपूत समाज का युवा-युवती संवाद, सैकड़ों युवा हुए शामिल

मुख्य अतिथि राजीव अग्रवाल ने कहा कि भाजपा की ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता और मजबूत बूथ संरचना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अनुशासन, समर्पण और सक्रियता के साथ संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का आह्वान किया।

बैठक में जिला पंचायत सदस्य एवं सभापति नीलम चंद्राकर, सांसद प्रतिनिधि राजेश चंद्राकर, युवा मोर्चा अध्यक्ष एवं सरपंच रवि सिंगौर, महामंत्री धर्मेंद्र कौशिक, कैलाश यादव, नगर पालिका अमलेश्वर अध्यक्ष दयानंद सोनकर, पार्षद डॉ. आलोक पाल, जिला किसान मोर्चा मंत्री अजीत ठाकुर, पार्षद राजू सोनकर, यामिनी यादव, रामेश्वरी ठाकुर, मंडल उपाध्यक्ष एवं सरपंच गायत्री साहू, महिला मोर्चा अध्यक्ष मधुकांता साहू, दुर्गेश नंदनी वर्मा, लक्ष्मी देवांगन, भारती यादव, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष रूपेंद्र राजू साहू, सांसद प्रतिनिधि कुलदीप बैसवाड़े, पन्ना लाल बंजारे, पवन वर्मा, रामाधार साहू, चेतन चंद्राकर, मिश्री लाल वर्मा सहित मंडल के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक का समापन राष्ट्रहित एवं संगठन हित में पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।

विश्व हिंदी परिषद का संगठनात्मक विस्तार: विरेन्द्र कुमार साहू बने शैक्षणिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष

* डॉ. शशिभूषण शर्मा के मार्गदर्शन में विश्व हिंदी परिषद ने किया दुर्ग जिले में संगठन विस्तार : विरेन्द्र कुमार साहू को सौंपी गई...

प्रशांत शर्मा बने सेजस घुघुवा(क) विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष और रवि साहू बने उपाध्यक्ष

सेजस घुघुवा(क) विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष प्रशांत शर्मा और उपाध्यक्ष रवि साहू चुने गए पाटन। क्षेत्र के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी और हिंदी माध्यम...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है