पाटन में सुशासन तिहार का आयोजन, गर्भवती महिलाओं को बांटा पोषण आहार

Advertisement

* पाटन में सुशासन तिहार का आयोजन, 27 विभागों ने सुनी जनता की समस्याएं…
* अध्यक्ष योगेश निक्की भाले और सीएमओ हेमंत वर्मा ने जनता से किया सीधा संवाद, जनता कि समस्याओं के समाधान के लिए जुटे अधिकारी…
* सुशासन तिहार में स्वास्थ्य व पोषण पर जोर, गर्भवती महिलाओं को बांटा पोषण आहार और मच्छरदानी….

पाटन :  नगर पंचायत पाटन द्वारा आज 23 मई 2026 को अटारी स्थित खूबचंद बघेल भवन में सुशासन तिहार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगरवासियों की समस्याओं के निराकरण एवं विभिन्न मांगों के समाधान के उद्देश्य से लगभग 27 शासकीय विभागों के स्टॉल लगाए गए। शिविर में पुलिस विभाग सहित सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे और आम नागरिकों की समस्याएं सुनकर उनका त्वरित समाधान किया गया।

 फेसबुक से जुड़े 

कार्यक्रम के दौरान पोषण पखवाड़ा दिवस भी मनाया गया, जिसमें स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले ने नागरिकों को स्वच्छता, कुपोषण एवं उससे बचाव के उपायों की जानकारी दी। इस अवसर पर गर्भवती महिलाओं को पोषण आहार एवं मच्छरदानी भेंट कर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।

सुशासन तिहार के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले एवं सीएमओ हेमंत वर्मा पूरे समय आम जनता से रूबरू होकर उनकी समस्याएं सुनते और अधिकारियों को आवश्यक दीिशान र्देश देते नजर आए।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले, सभापति जितेंद्र निर्मलकर, सभापति देवेंद्र ठाकुर, पार्षद संगीता धुरंधर, मंडल अध्यक्ष रानी बंछोर, केशव बंछोर, सीएमओ हेमंत वर्मा, इंजीनियर प्रवीण साहू सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी एवं नगर पंचायत के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।

ग्राम सावनी के प्रतिनिधिमंडल ने की कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब से सौजन्य भेंट

* कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब से ग्राम सावनी के प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य मुलाकात... * सावनी के पंचायत प्रतिनिधियों ने रखी विकास कार्यों की मांग,...

औंसर-डिघारी हुई सुरक्षा व्यवस्था में मजबूत, गांव में लगा सीसीटीवी कैमरे

* ग्राम पंचायत औंसर-डिघारी में लगाए गए सीसीटीवी कैमरे, सुरक्षा व्यवस्था हुई मजबूत... औंसर-डिघारी(पपाटन) : ग्राम पंचायत औंसर-डिघारी में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने एवं...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है