बेलौदी में उल्टी दस्त के मिले मरीज, स्थिति सामान्य

Advertisement

* बेलौदी में दो मरीज मिले, स्थिति सामान्य…

दुर्ग, आज 15 मई 2026 को पाटन विकासखण्ड के ग्राम बेलौदी में उल्टी-दस्त के मरीज प्राप्त होने की सूचना प्राप्त होने पर डॉ. मनोज दानी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, दुर्ग के निर्देश में डॉ. सी.बी.एस. बंजारे, जिला सर्वेलेंस अधिकारी दुर्ग़, डाँ. भुनेश्वर कठौतिया, खंड चिकित्सा अधिकारी, पाटन , श्रीमती रितीका सोनवानी, जिला एपिडेमियोलॉजिस्ट, दुर्ग, डाँं उमेश मिर्जा, श्री उत्तम मधुकर सुपरवाईजर एवं स्थानीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता व मितानिनों के साथ प्रभावित क्षेत्र का भ्रमण किया गया।

सुशासन शिविर में पहुंचे विधायक चंद्राकर, किया चार लाख रूपए का चेक वितरित

 फेसबुक से जुड़े 


मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दानी से प्राप्त जानकारी अनुसार प्रभावित क्षेत्र का स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा सर्वे किया जा रहा है।

सर्वे में 15 मई 2026 को कुल 90 घरों का सर्वे किया गया जहां उल्टी-दस्त के 02 नये मरीज मिले हैं, दिनांक 11 मई 2026 से आज दिनांक तक कुल 60 मरीज मिले जिनमें से 06 मरीजों का ईलाज जिले के विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।

कैंसर मरीजों के लिए उम्मीद की किरण बना “अपना घर”

वहीं 03 मरीज जिला अस्पताल व 03 मरीज सेलूद हॉस्पिटल मे भर्ती हैं व अन्य सभी मरीज घर पर चिकित्सकीय उपचार ले रहे हैं। संक्रमित क्षेत्र में उल्टी-दस्त से किसी भी मरीज की मृत्यु नही हुई है। सक्रिय सर्वेलेंस का कार्य स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा नियमित रूप से किया जा रहा है। वर्तमान में स्थिति सामान्य है।

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जनता से अपील की है कि पानी उबाल कर पीये, सड़ीगली सब्जी न खाये, तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र में जाकर चिकित्सकीय परामर्श लें और अपने व परिवार का ध्यान रखें।

मुकेश बंसल ने लिया लोक निर्माण विभाग दुर्ग की समीक्षा बैठक, दिए दिशा निर्देश

* सड़क खंडों के समग्र विकास की कार्ययोजना बनाकर करें काम, भविष्य की जरुरतों के अनुरूप एक साथ स्वीकृत कराएं फ्लाई-ओवर्स'... * लोक निर्माण विभाग...

यूरोसेम कंपनी की NOC रद्द करने, बहुमत से निर्णय

* घुघुवा(क) के आक्रोशित ग्रामवासियों ने यूरोसेम कंपनी को पंचायत द्वारा प्रदत्त NOC को रद्द करने लिया गया बहुमत से निर्णय... पाटन: क्षेत्र के ग्राम...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है