* सुशासन तिहार में पाटन कॉलेज का अनूठा प्रयास, छात्र-छात्राओं ने बेचे स्वनिर्मित उत्पाद, बांस शिल्प बना आकर्षण का केंद्र…
* फिनाइल से बांस कला तक… पाटन कॉलेज के विद्यार्थियों ने मेले में दिखाया रोजगारोन्मुखी कौशल…
पाटन : पाटन कालेज के विद्यार्थियों का स्वरोजगारोन्मुखी मेला
शासकीय चंदूलाल चंद्राकार कला एवं विज्ञान महाविद्यालय पाटन की प्राचार्य डॉ नंदा गुरवारा के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रमुख पहलू कौशल विकास एवं रोजगारोन्मुखी शिक्षा के अंतर्गत सुशासन तिहार कार्यक्रम में पाटन के नया बस स्टैंड में स्टाल लगाया गया।
जहां महाविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा स्वनिर्मित फिनाइल, हैंडवाश, साबुन एवं बांस से निर्मित विभिन्न कलाकृतियां रखी गई थी। महाविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा लगाया गया स्टाल कार्यक्रम मे आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहा। संस्था की प्राचार्य डॉ नंदा गुरवारा ने माननीय उपमुख्यमंत्री अरुण साव का स्वागत करते हुए विद्यार्थियों द्वारा निर्मित बांस शिल्प की कलाकृति भेंट स्वरूप दी।
स्टाल पर विद्यार्थियों ने आगंतुकों को प्रत्येक सामग्री के निर्माण व उपयोगिता के बारे में बतलाते हुए बिक्री की। आम नागरिकों के अलावा इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव जी की गरिमामय उपस्थिति रही।
उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के लक्ष्य की पूर्ति में पाटन कालेज के प्रयासों की सराहना की। विशिष्ट अतिथि के रूप में माननीय विजय बघेल सांसद दुर्ग लोकसभा क्षेत्र ने बांस से निर्मित कलाकृति से मुग्ध होकर विद्यार्थियों कों स्वरोजगार अपनाने के लिये प्रेरित किया। माननीय जितेन्द्र वर्मा प्रदेश मंत्री भाजपा ने पाटन महाविद्यालय द्वारा लगातार किये जा रहे गतिविधियों की सराहना किया।
योगेश निक्की भाले अध्यक्ष नगर पंचायत एवं प्रबंधन समिति पाटन कॉलेज, निशा सोनी उपाध्यक्ष नगर पंचायत पाटन, रानी बंछोर मंडल अध्यक्ष भाजपा पाटन, एसडीएम लवकेश ध्रुव, पाटन थाना प्रभारी राजेश मिश्रा, सरपंच चन्द्रिका साहू, उनिका वर्मा, एवं पुलिस विभाग के अनूप कुमार, आम नागरिक अरुण देवांगन सहित उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने विद्यार्थियों से सामान खरीद कर उनका आर्थिक सहयोग एवं प्रोत्साहन दिया। पाटन महाविद्यालय द्वारा किए गए इस प्रथम प्रयास की सभी ने प्रशंसा की।
इस अवसर पर नगर पंचायत एवं जनभागीदारी के अध्यक्ष श्री योगेश निक्की भाले ने महाविद्यालय की गतिविधियों की प्रशंसा की एवं छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ नंदा गुरवारा ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वरोजगार एवं बेस्ट प्रैक्टिस के तहत विद्यार्थियों द्वारा बिक्री की गई उपयुक्त वस्तुओं से हुई आय को जन भागीदारी मद में जमा किया जाएगा एवं इसको नैक मूल्यांकन के सम्मुख रखा जाएगा।




