प्रणव शर्मा के नेतृत्व में घुघुवा, करसा में “गांव चलो, बस्ती चलो” अभियान

Advertisement

* प्रणव शर्मा के नेतृत्व एवं पवन ठाकुर के मुख्यातिथित्य में घुघुवा, करसा में भाजपा का “गांव चलो, बस्ती चलो” अभियान अंतर्गत हितग्राहियों से संपर्क किया गया…

पाटन (दुर्ग) : देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में “सेवा ही संगठन” के संकल्प के साथ संचालित गांव चलो-बस्ती चलो अभियान के अंतर्गत ग्राम घुघुवा(क) एवं करसा, मंडल पाटन में प्रवास किया गया।

 फेसबुक से जुड़े 

सर्वप्रथम मुख्य अतिथि श्री पवन ठाकुर एस टी मोर्चा जिला अध्यक्ष एवं श्रीमती रानी बंछोर मंडल अध्यक्ष के द्वारा भाजपा के संस्थापक सदस्य पं. दीनदयाल उपाध्याय जी, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के तेल चित्र पर पुष्प माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, तत्पश्चात वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओ थानेश्वर साहू, कोमल साहू, नरेश साहू, रद्दू साहू का सम्मान किया गया।

इस दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में केंद्र व राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी घर-घर पहुंचाने तथा आमजन से प्रत्यक्ष संवाद स्थापित करने का कार्य किया गया, कार्यकर्ताओं ने गांव, गरीब, किसान एवं मजदूर अर्थात अंत्योदय के समग्र विकास के लक्ष्य को लेकर बस्ती-बस्ती भ्रमण किया।

कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री आवास योजना, महतारी वंदन योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, किसान सम्मान निधि, निःशुल्क राशन, सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।

प्रातः 11.30 बजे घुघुवा(क) में कार्यक्रम के पश्चात करसा बूथ में के मुख्य अतिथि के रूप में श्री सुरेंद्र साहू जिला महामंत्री (ओबीसी मोर्चा दुर्ग) की उपस्थिति रही, जिन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जनपद पंचायत पाटन के सभापति प्रणव शर्मा जी, कार्यक्रम के प्रभारी प्रशांत शर्मा, दुर्वासा साहू, शक्ति केंद्र प्रभारी हर प्रसाद आडिल, त्रिलोक ठाकुर, चूड़ामणि साहू, केशव बंछोर, श्री रवि साहू, पूनम शर्मा सहित भाजपा के जेष्ठ एवं श्रेष्ठ कार्यकर्ता एवं पदाधिकारीगण कार्यकर्ता सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।

चीनी की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस का एक दिवसीय “चीनी सत्याग्रह”

चीनी की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस का एक दिवसीय “चीनी सत्याग्रह” महाराजा चौक में कांग्रेसजनों ने किया प्रदर्शन, आम जनता पर बढ़ते आर्थिक...

कृष्ण जन्माष्टमी पर शिवपार्क कॉलोनी में विविध आयोजन

* कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शिवपार्क कॉलोनी अमलेश्वर में विविध आयोजन ; महिलाएं, पुरुष एवं बच्चे होंगे शामिल... अमलेश्वर; प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी श्रीकृष्ण...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है