शिवोम् विद्यापीठ स्कूल में विद्यार्थियों की यादगार विदाई

Advertisement

* शिवोम् स्नेह, सम्मान और यादों से सजी विद्यार्थियों की एक यादगार विदाई…

अमलेश्वर: शिवोम् विद्यापीठ स्कूल, सांकरा में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के सम्मान में 3 अप्रैल 2026 को एक भव्य एवं भावनात्मक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर जूनियर्स ने सीनियर्स का पारंपरिक अंदाज़ में स्वागत कर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।

 फेसबुक से जुड़े 

कार्यक्रम की शुरुआत पूज्य महाराज जी के अभिषेक एवं पूजा-अर्चना से हुई, जिससे वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया। इसके पश्चात कक्षा 11वीं के छात्र-छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं—नृत्य, गायन एवं विविध कार्यक्रमों के माध्यम से उन्होंने अपने सीनियर्स के प्रति प्रेम शुभकामनाएँ व्यक्त कीं।

समारोह में डांस, रैंप वॉक, म्यूजिकल चेयर एवं क्वेश्चन -आंसर राउंड जैसे रोचक कार्यक्रमों ने सभी का भरपूर मनोरंजन किया। सीनियर विद्यार्थियों को उनकी विशिष्ट प्रतिभाओं के आधार पर आकर्षक टाइटल एवं उपहार प्रदान किए गए।

विशेष सम्मान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी शिवोम् मेधावी कुणाल सोनकर, शिवोम् मेधाविनी पलक ध्रुवंशी, शिवोम् यशस्वी गगन पटेल, शिवोम् यशस्विनी नवामी वर्मा , शिवोम् सुमेधा आन्या साहू , शिवोम् श्रेयान अजय सिंह, शिवोम् उदयन लक्ष्य वर्मा तथा शिवोम् वत्सला सम्मान प्रिंसी पटेल को प्रदान किया गया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों को स्मृति-चिह्न भेंट किए गए। कक्षा 12 वीं के छात्रों ने अपने अनुभव साझा करते हुए विद्यालय, प्राचार्य, शिक्षकों एवं प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त किया।

विद्यालय के चेयरमैन अवधेश शर्मा सर विद्यार्थियों को भारतीय पारंपरिक परिधान एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में देखकर भावुक हो उठे और सभी को उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया।

कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने मिलकर स्नेहपूर्ण वातावरण में भोज का आनंद लिया। असिस्टेंट डायरेक्टर श्री अशरफ अली सर एवं प्रिंसिपल जया बंदेलू एवं समस्त स्टाफ की उपस्थिति ने इस आयोजन को और भी गरिमामय बना दिया। यह विदाई समारोह केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि यादों, भावनाओं और नए सपनों की शुरुआत का सुंदर संगम बना।

आपकी आवाज सीधे प्रशासन तक – अध्यक्ष करेंगे त्वरित कार्रवाई

* अध्यक्ष योगेश निक्की भाले की अनोखी पहल: पाटन नगरवासियों के लिए नई सुविधा, सुझाव और शिकायतों के लिए पेटी शुरू... * अब आपकी आवाज...

झीट में धूमधाम से मनाया भाजपा का स्थापना दिवस, बांटे मिठाई

* झीट भाजपा स्थापना दिवस पर बूथ स्तर तक कार्यक्रम, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह, पूजा-अर्चना कर बांटे मिठाई, दी शुभकामनाएं: संगठन की मजबूती का...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है