* शिक्षकों व अतिथियों ने छात्रों को दी सफलता की शुभकामनाएं, संस्कार और शिक्षा के संदेश के साथ विद्यार्थियों को दी गई विदाई…
पाटन: देव संस्कृति बाल संस्कार शाला, पुराना बस स्टैंड पाटन में कक्षा आठवीं के विद्यार्थियों के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए शिक्षकों व अतिथियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में लक्ष्मी नारायण पटेल, अध्यक्ष पटेल समाज पाटन राज उपस्थित रहे। इस अवसर पर विद्यालय के सचिव मनहरण देवांगन, प्राचार्या एवं समस्त शिक्षिकाएं भी मौजूद रहीं।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं और अपने विद्यालयीन अनुभव साझा किए। अतिथियों एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों को शिक्षा, अनुशासन और संस्कार के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।




