बघेरा की पिंकी यादव और “महतारी वंदन योजना”

Advertisement

* बघेरा के पिंकी यादव की “सफलता की कहानी”…
* ’राहत की किश्त’ बनी महतारी वंदन योजना की राशि…

पिंकी यादव
श्रीमती पिंकी यादव

दुर्ग:  छत्तीसगढ़ सरकार की ’महतारी वंदन योजना’ आज प्रदेश की महिलाओं के लिए आर्थिक सुरक्षा का दूसरा नाम बन गई है, जिसके तहत विवाहित महिलाओं को सालाना ₹12,000 की सहायता दी जा रही है।

 फेसबुक से जुड़े 

इसी योजना का लाभ उठा रहीं बघेरा की एक साधारण गृहिणी श्रीमती पिंकी यादव की जिंदगी अब पहले से कहीं अधिक आत्मविश्वास से भर गई है। घर-गृहस्थी की जिम्मेदारियों के बीच पिंकी को अक्सर छोटी-बड़ी आर्थिक जरूरतों के लिए संघर्ष करना पड़ता था, लेकिन अब हर महीने उनके खाते में आने वाली राशि ने उनकी चिंताओं को कम कर दिया है।

पिंकी बड़े गर्व से बताती हैं कि अब चाहे रसोई के राशन का इंतजाम करना हो या परिवार में अचानक आए स्वास्थ्य संबंधी खर्चों को संभालना, उन्हें किसी के सामने हाथ फैलाने की जरूरत नहीं पड़ती।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त करते हुए पिंकी यादव कहती हैं कि यह राशि हर मुश्किल वक्त में उनके लिए ’राहत की किश्त’ साबित हो रही है। यह योजना केवल एक वित्तीय मदद नहीं, बल्कि पिंकी जैसी लाखों महिलाओं के सम्मान और आत्मनिर्भरता की नई बुनियाद है।

तरीघाट म शिक्षा के जगमग सफलता: हाई स्कूल म 94% अउ हायर सेकेंडरी म 98% परिणाम

* तरीघाट म शिक्षा के चमक: हाई स्कूल 94% अउ हायर सेकेंडरी 98% परिणाम, पूर्व सरपंच अउ जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के दुर्ग जिला महासचिव...

तरीघाट में सरस्वती शिशु मंदिर का शानदार परीक्षा परिणाम, विद्यार्थियों ने दिखाया उत्कृष्ट प्रदर्शन

* सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में प्रतिभाओं का सम्मान, मेधावी छात्रों को मिली सराहना... * तरीघाट स्कूल रिजल्ट घोषित, कई विद्यार्थियों ने 90% से अधिक...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है