मां कर्मा की 1010वीं जयंती व सामूहिक विवाह को लेकर साहू समाज की बैठक संपन्न, 25-26 अप्रैल को भरर में होगा आयोजन

* भक्त माता कर्मा की 1010वीं जयंती व सामूहिक विवाह को लेकर साहू समाज की बैठक, 25-26 अप्रैल को भरर में होगा आयोजन…
* भरर में होगा साहू समाज का 23वां सामूहिक आदर्श विवाह, कर्मा जयंती पर जुटेगी समाज की एकता…
* साहू समाज ने शुरू की कर्मा जयंती की तैयारी, 99 इकाइयों से अन्नदान व सहयोग राशि का निर्णय…

पाटन : तहसील साहू संघ पाटन के तत्वावधान में भक्त माता कर्मा की 1010वीं जयंती एवं सामूहिक आदर्श विवाह समारोह को लेकर 10 मार्च को तहसील कार्यालय पाटन में बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि यह भव्य आयोजन 25 व 26 अप्रैल को साहू समाज की इकाई ग्राम भरर में संपन्न होगा।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

बैठक को संबोधित करते हुए तहसील अध्यक्ष लालेश्वर साहू ने समाज के अधिक से अधिक लोगों से कार्यक्रम में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की। उन्होंने बताया कि आयोजन की तैयारी के लिए 99 इकाइयों से प्रति चूल्हा 50 रुपये सहयोग राशि तथा 5 किलो चावल अन्नदान के रूप में देने का निर्णय लिया गया है।

वक्ताओं ने पूर्व में महुदा इकाई में आयोजित 100 जोड़ों के सामूहिक विवाह की सफलता का उल्लेख करते हुए कहा कि इस बार भरर में होने वाले आयोजन में और अधिक जोड़ों को शामिल कराने का लक्ष्य रखा गया है। बैठक में विभिन्न परिक्षेत्रों के लिए प्रभारी नियुक्त किए गए तथा कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई।

बैठक में तहसील साहू संघ के पदाधिकारी, परिक्षेत्र प्रतिनिधि एवं समाज के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन महासचिव महेंद्र कुमार साहू ने किया तथा आभार अध्यक्ष लालेश्वर साहू ने व्यक्त किया।

तरीघाट में अलसुबह अज्ञात व्यक्ति ने फां#सी लगाकर की आत्म H त्या

बिग ब्रेकिंग तरीघाट में अलसुबह अज्ञात व्यक्ति ने फां#सी लगाकर आत्म Hत्या कर लिया , पाटन (मुकेश सेन)। पाटन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तरीघाट के...

स्वर्गीय माया देवी एवं नरेंद्र बिजौरा की स्मृति में परिजनों ने लगाए पीपल एवं बरगद के पेड़

* स्वर्गीय माया देवी एवं नरेंद्र बिजौरा की स्मृति में परिजनों ने लगाए पीपल एवं बरगद के पेड़... * छत्तीसगढ़ पर्यावरण मित्र समिति ने परिजनों...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है