17 वर्षीय रोहन कृष्ण महाराज सुना रहे देवी भागवत कथा, नारायणपुर में भक्ति का माहौल

* नारायणपुर (घुघुवा क) में महायज्ञ के साथ मात्र 17 वर्षीय रोहन कृष्ण महराज की देवी भागवत विशेष आकर्षण का केंद्र…
* 12 मार्च को रात्रि में छालीवुड स्टार भजन आर्केस्ट्रा की होगी प्रस्तुति…

पाटन:  क्षेत्र के ग्राम नारायणपुर (घुघुवा क) में श्री मंगल मूर्ति मारुती यज्ञ सेवा समिति एवं समस्त ग्राम वासियों के सहयोग से नव दिवसीय श्री मन्मानस महायज्ञ एवं श्रीमद् देवी भागवत कथा दिनांक 7 से 16 मार्च 2026 तक पूर्व वर्षों की भांति निरंतर आयोजित किया जा रहा है।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

वही प्रतिदिवस के कार्यक्रम में यज्ञाचार्य बिरेंद्र शर्मा निवासी नेवनारा बेरला वाले एवं अन्य समस्त सहायक आचार्यों के उपस्थिति में मुख्य यजमान कमलनारायण शर्मा धर्म पत्नी नीता शर्मा जी एवं द्वारा प्रतिदिन प्रातः 7 बजे से 12 बजे तक यज्ञ में आहुतियां दी जा रही है, पवित्र यज्ञ स्थल का बड़ी संख्या में भक्तगणों द्वारा फेरा लगाया जा रहा है।

तत्पश्चात प्रतिदिन दोपहर 2.30 बजे से संध्या 6.30 बजे तक मात्र 17 वर्षीय कथा वाचक आचार्य रोहण कृष्ण शर्मा जी, ग्राम-सर्वा, जिला-बलौदा बाजार (छ.ग.) द्वारा देवी भागवत पुराण कथा किया जा रहा है, महाराज श्री बचपन से देवी भागवत कथा कर रहे हैं, महाराज द्वारा कथा योग्य वक्ता द्वारा देवी कथा श्रवण का महत्व बताया गया, कथा में महाराज जी द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध देवी जस गीत भजन आरती संगीतमय मनमोहक रूप से प्रस्तुत की जाती हैं।

12 मार्च को रात्रि 08 बजे से भजन आर्केस्ट्रा छॉलीवुड स्टार जय शीतला मईया फेम लिलेश्वर सिन्हा की विशेष आकर्षक प्रस्तुति होगी। महायज्ञ एवं देवी भागवत में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति हो रही है।

आयोजक श्री मंगल मूर्ति मारुती यज्ञ सेवा समिति द्वारा सर्वसामान्य से करबद्ध अपील किया गया है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस पावन पुनीत नारायण धाम क्षेत्र में धार्मिक आयोजन में यथासंभव यथाशक्ति तन, मन, धन से सहयोग प्रदान कर पुण्य प्राप्ति करते हुए अपने जीवन को धन्य बनाएं।

नारधी गांव में विजयादशमी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस पर पथ संचलन एवं शस्त्र पूजन किया गया

दुर्ग पाटन। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस विजयादशमी के पावन पर्व के अवसर पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष औंधी मंडल अंतर्गत ग्राम नारधी...

कांग्रेस कमेटी, पाटन ने छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाया राज्य स्थापना दिवस

पाटन। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आज नगर कांग्रेस कमेटी, पाटन द्वारा SDM कार्यालय के समीप स्थित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है