नव दिवसीय श्री मन्मानस महायज्ञ का निकला कलश यात्रा, किया गया प्रायश्चित पूजन

Advertisement

* नव दिवसीय श्री मन्मानस महायज्ञ प्रथम दिवस कलश यात्रा, प्रायश्चित पूजन किया गया…

पाटन: क्षेत्र के ग्राम नारायणपुर (घुघुवा क) में श्री मंगल मूर्ति मारुती यज्ञ सेवा समिति एवं समस्त ग्राम वासियों के सहयोग से नव दिवसीय श्री मन्मानस महायज्ञ एवं श्रीमद् देवी भागवत कथा दिनांक 7 से 16 मार्च 2026 तक पूर्व वर्षों की भांति निरंतर आयोजित किया जा रहा है,।
👉 पढ़े थनौद निवासी नंदनी कुंभकार कि “सफलता की कहानी”..
जिसमें प्रथम दिवस के कार्यक्रम में यज्ञाचार्य बिरेंद्र शर्मा निवासी नेवनारा बेरला वाले एवं अन्य समस्त सहायक आचार्यों के उपस्थिति में मुख्य यजमान सपत्नीक कमलनारायण शर्मा जी द्वारा प्रायश्चित पूजन किया गया, तत्पश्चात ग्रामीण माताओं बहनों के द्वारा कलश यात्रा निकाल कर ग्राम के मुख्य तालाब से जल भरकर ग्राम भ्रमण किया गया।
👉 पढ़े नेशनल हाईवे 53 कुम्हारी फ्लाईओवर का 10 से 18 मार्च तक आवश्यक मेंटनेंस कार्य, कहा से जाए.. देखे खास*
जिसके बाद आचार्यगणों द्वारा वेदी स्थापना किया गया, आयोजक श्री मंगल मूर्ति मारुती यज्ञ सेवा समिति द्वारा सर्वसामान्य से करबद्ध अपील किया गया है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस पावन पुनीत नारायण धाम क्षेत्र में धार्मिक आयोजन में यथासंभव यथाशक्ति तन, मन, धन से सहयोग प्रदान कर पुण्य प्राप्ति करते हुए अपने जीवन को धन्य बनाएं।

उप निरीक्षक सुभाष चंद्र यादव ने मीडिया विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति किया जागरूक

*:उप निरीक्षक सुभाष चंद्र यादव ने मीडिया विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति किया जागरूक... केसरा (दुर्ग)।  शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केसरा में मीडिया एंड...

घुघुवा(क) में नाली निर्माण कार्य का हुआ भूमिपूजन

* बारिश के पानी के उचित निकास हेतु ग्राम घुघुवा(क) में नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन सभापति प्रणव शर्मा के द्वारा सम्पन्न हुआ... पाटन। ग्राम...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है