दक्षिण पाटन में सभापति कार्यालय बना होली उत्सव का केंद्र, होली आपसी प्रेम और सौहार्द का पर्व: कल्पना नारद साहू

Advertisement

* सभापति कल्पना नारद साहू के निवास पर हर्षोल्लास से मना होली तिहार..
* रंग-गुलाल और ढोल-नगाड़ों के बीच हुआ भव्य होली मिलन समारोह…
* जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं ने मनाया उत्साहपूर्ण होली मिलन…
जामगांव आर (दक्षिण पाटन) :; ग्राम धमना निवासी एवं कल्पना नारद साहू के निज निवास पर होली तिहार का आयोजन हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। सुबह से ही सभापति कार्यालय परिसर में रंग, गुलाल और ढोल-नगाड़ों की गूंज सुनाई देने लगी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी शामिल हुए।

होली मिलन समारोह के दौरान समर्थकों में अपने चहेते सभापति को रंग-गुलाल लगाने का विशेष उत्साह देखा गया। ढोल की थाप पर कार्यकर्ता थिरकते नजर आए और पारंपरिक होली गीतों के बीच एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर पर्व की शुभकामनाएं दीं। कार्यालय परिसर रंग-बिरंगी सजावट से सुसज्जित रहा, जिससे आयोजन की भव्यता और बढ़ गई।

 फेसबुक से जुड़े 

इस अवसर पर सभापति कल्पना नारद साहू ने कहा कि होली आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द का पर्व है, जो समाज को एक सूत्र में पिरोने का संदेश देता है। उन्होंने सभी से शांति, सद्भाव और सामाजिक समरसता बनाए रखने की अपील की।

होली मिलन कार्यक्रम में महिलाएं, युवा एवं वरिष्ठ नागरिकों की सक्रिय भागीदारी रही। प्रमुख रूप से अभिषेक सेन (मीडिया प्रभारी भाजयुमो), कमलेश यादव (कोषाध्यक्ष भाजयुमो), हिरेन्द्र साहू (कार्यालय प्रभारी), पिलेश्वर यादव, हर्ष साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, बच्चों को मिली निशुल्क टी-शर्ट

पाटन । विकासखंड पाटन के अंतर्गत स्थित सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह, अनुशासन और गरिमामय वातावरण में मनाया...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सेजस विद्यालय घुघुवा क में योग कार्यक्रम में शामिल हुए प्रणव शर्मा

पाटन । पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घुघुवा क स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी और हिंदी माध्यम विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है