आज, शासकीय प्राथमिक शाला कौही में होली मिलन एवं सम्मान समारोह आयोजित

Advertisement

* शासकीय प्राथमिक शाला कौही में होली मिलन एवं सम्मान समारोह आयोजित…
* हड़ताल से वापस आएं रसोईयों व स्वीपर का सम्मान किया गया…
* सरकार अल्प मानदेय में काम कर रहे रसोईयों व स्वीपर को यथोचित सम्मान दें – गंगा राम साहू अध्यक्ष एसएमसी…
* सरपंच लीना साहू व उपसरपंच हेमलाल सोनकर ने होली पर्व की शुभकामनाएं दी…

रानीतराई/पाटन:  शासकीय प्राथमिक शाला कौही में मंगलवार 3 मार्च को होली मिलन एवं सम्मान समारोह आयोजन किया गया।
इस अवसर पर बच्चों द्वारा शाला परिसर का साफ सफाई किया गया एवं उससे निकले कूड़े करकट की उपस्थित अतिथियों द्वारा होलिका दहन किया गया।

 फेसबुक से जुड़े 

साथ ही अपने अल्प मानदेय को शासन के समक्ष रखने हड़ताल में रहे रसोईयों के वापसी पर रसोईयों व प्रति दिन स्कूल की सफाई करने वाले स्वीपर का श्रीफल एवं पेन भेंटकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने शासन से अल्प मानदेय पर सेवा देने वाले रसोईयों व स्वीपर के प्रति सहानुभूति पूर्वक विचार कर सम्मानजनक वेतन व सेवा शर्त की बात रखी तथा भविष्य में शाला प्रबंधन समिति बैठक व पंचायत बैठक में उक्त आशय का प्रस्ताव शासन के समक्ष रखने की रणनीति तय किया गया।
कार्यक्रम में बच्चों ने रंग गुलाल से एक दूसरे को सम्मान देते हुए फाग गीत पर सामुहिक नृत्य प्रस्तुत किए।

इस सुअवसर पर सरपंच श्रीमती लीना साहू, उपसरपंच हेमलाल सोनकर, विधायक प्रतिनिधि धनेश्वर देवांगन, शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष गंगा राम साहू, पंच विजय साहू, सविता साहू, प्रधानपाठक राजेन्द्र मारकण्डे,शिक्षक टोकेन्द्र बिजौरा त्रिलोचन साहू चन्द्रकांत नेताम शिक्षा स्वयं सेवी श्रीमती लेखा ठाकुर, रसोईया गंगोत्री साहू,ईशा साहू, रोहिणी यादव,स्वीपर इंद्रावन ठाकुर सहित बड़ी संख्या में बच्चे उपस्थित रहे।

पाटन ब्लॉक कांग्रेस में सेक्टर अध्यक्षो की हुई नियुक्ति

* पाटन ब्लॉक कांग्रेस में सेक्टर अध्यक्षो की नियुक्ति, कुल 22 सेक्टर अध्यक्षों की सूची जारी, प्रस्तावित सूची को जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश ठाकुर...

पाटन में कांग्रेस को मजबूती, सरजू और नीरज बने सेक्टर अध्यक्ष

* पाटन कांग्रेस संगठन हुआ सशक्त, संगठन विस्तार की दिशा में बड़ा कदम, पाटन कांग्रेस में नई जिम्मेदारियां तय... * सरजू साहू व नीरज सोनी...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है