मोखली में ‘प्रशासन गांव की ओर’ शिविर, 108 पंचायतों के आवेदनों का त्वरित निराकरण

Advertisement

* दरबार मोखली में लगा जनसमस्या निवारण शिविर, हितग्राहियों को मिली सामग्री…
* शिविर में प्रशासन का संवेदनशील चेहरा, ग्रामीणों की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई…

मोखली (पाटन): माननीय कलेक्टर महोदय के निर्देशानुसार ग्राम पंचायत दरबार मोखली में “प्रशासन गांव की ओर” जनकल्याणकारी शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र की 108 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों ने विभिन्न विभागों से जुड़ी अपनी मांगों और शिकायतों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।

 फेसबुक से जुड़े 

शिविर के दौरान जिला एवं विकासखंड स्तर के अधिकारियों ने प्राप्त आवेदनों का मौके पर ही त्वरित निराकरण किया तथा निराकरण की जानकारी आवेदकों को दी गई। जिन आवेदनों का तत्काल समाधान संभव नहीं हो सका, उनके संबंध में संबंधित आवेदकों को प्रक्रिया एवं समय-सीमा की जानकारी देकर अवगत कराया गया।

इस अवसर पर शासन द्वारा संचालित विभिन्न विभागीय योजनाओं के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को आवश्यक सामग्री का वितरण भी किया गया, जिससे ग्रामीणों को योजनाओं का सीधा लाभ मिला। जनसमस्या निवारण शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं को प्राथमिकता से सुनते हुए प्रशासन ने पारदर्शी एवं संवेदनशील कार्यप्रणाली का परिचय दिया।

शिविर में माननीया श्रीमती कीर्ति नायक, अध्यक्ष जनपद पंचायत पाटन, माननीय श्री कमलेश वर्मा, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत पाटन, माननीय श्री खेमलाल देशलहरे, सभापति जनपद पंचायत पाटन, माननीय श्री भास्कर वर्मा, सदस्य जनपद पंचायत पाटन सहित आसपास के सरपंचगण, जिला एवं विकासखंड स्तर के अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। शिविर को लेकर ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखा गया।

भाजपा अमलेश्वर मंडल की संगठनात्मक बैठक सम्पन्न, बूथ सशक्तिकरण पर दिया गया जोर

* :भाजपा अमलेश्वर मंडल की संगठनात्मक बैठक सम्पन्न, बूथ सशक्तिकरण पर दिया गया जोर... * पचपेड़ी में भाजपा कार्यकर्ताओं का मंथन, संगठन विस्तार की बनी...

विश्व हिंदी परिषद का संगठनात्मक विस्तार: विरेन्द्र कुमार साहू बने शैक्षणिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष

* डॉ. शशिभूषण शर्मा के मार्गदर्शन में विश्व हिंदी परिषद ने किया दुर्ग जिले में संगठन विस्तार : विरेन्द्र कुमार साहू को सौंपी गई...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है