सोशल मीडिया पर भड़काऊ व मानहानिकारक वीडियो के खिलाफ थाना पाटन में शिकायत

सोशल मीडिया पर भड़काऊ व मानहानिकारक वीडियो के खिलाफ थाना पाटन में शिकायत…

पाटन। सोशल मीडिया पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव एवं पाटन विधायक श्री भूपेश बघेल के विरुद्ध प्रसारित एक आपत्तिजनक एवं मानहानिकारक वीडियो को लेकर थाना पाटन में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है।

 फेसबुक से जुड़े 

शिकायत में बताया गया है कि फेसबुक एवं इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भाजपा से जुड़े कुछ सोशल मीडिया अकाउंट्स द्वारा एक भ्रामक एवं दुर्भावनापूर्ण वीडियो प्रसारित किया जा रहा है, जिसमें श्री भूपेश बघेल को “भूपेश डकैत” जैसे आपत्तिजनक शब्दों से संबोधित करते हुए उनकी तुलना एक पाकिस्तानी किरदार से की गई है।

शिकायतकर्ताओं का कहना है कि यह वीडियो न केवल मानहानि और चरित्र हनन की श्रेणी में आता है, बल्कि समाज में वैमनस्य फैलाने एवं जनभावनाओं को भड़काने वाला है। इससे कानून-व्यवस्था एवं सामाजिक शांति भंग होने की आशंका भी बनी हुई है।

थाना प्रभारी से मांग की गई है कि आईटी एक्ट एवं भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के अंतर्गत मामले का संज्ञान लेते हुए दोषी सोशल मीडिया अकाउंट्स के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए, आपत्तिजनक वीडियो को तत्काल हटवाया जाए तथा संबंधित अकाउंट्स को सस्पेंड कराया जाए।

पाटन कालेज में प्रतिभा सम्मान समारोह मृदंग 2026 में प्रतिभावान छात्र छात्राये पुरसस्कृत

* पाटन कालेज में प्रतिभा सम्मान समारोह मृदंग 2026 में प्रतिभावान छात्र छात्राये पुरसस्कृत... पाटन। शासकीय चंदूलाल चंद्राकार स्नातकोत्तर महाविद्यालय पाटन में प्राचार्य डॉ नंदा...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा प्रस्तुत संकल्प का बजट ऐतिहासिक – योगेश निक्की भाले

* मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा प्रस्तुत संकल्प का बजट ऐतिहासिक – योगेश निक्की भाले... दुर्ग/पाटन: छत्तीसगढ़ के...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है