सभापति प्रणव शर्मा ने रक्तदाताओं का बढ़ाया हौसला, हेलमेट और प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

Advertisement

सभापति प्रणव शर्मा ने रक्तदाताओं का बढ़ाया हौसला, हेलमेट और प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

पाटन-अचानकपुर ; पाटन के “लाल रक्तदाता सेवा परिवार” द्वारा आयोजित चौथे रक्तदान शिविर में इस बार एक खास माहौल देखने को मिला, जब क्षेत्रीय सभापति प्रणव शर्मा स्वयं अचानकपुर पहुंचकर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करने पहुंचे। शिविर का आयोजन पप्पू साहू के जन्मदिवस के अवसर पर किया गया था, जो स्वयं भी नियमित रक्तदाता हैं और जनसेवा के इस कार्य में सदैव अग्रणी भूमिका निभाते हैं।

इस अवसर पर कुल 39 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। आयोजन की विशेष बात यह रही कि यातायात सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए सभी रक्तदाताओं को हेलमेट भी भेंट किए गए। सभापति प्रणव शर्मा ने रक्तदाताओं को हेलमेट के साथ प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और कहा, “रक्तदान एक महान सेवा है, और इसे करने वालों को समाज का सिरमौर माना जाना चाहिए।”

 फेसबुक से जुड़े 

वहीं सभापति प्रणव शर्मा ने आयोजक समिति के सभी सदस्यों को इस जनसेवा कार्य के लिए बधाई दी और भविष्य में भी हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने प्रणव शर्मा को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।

पप्पू साहू ने बताया कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और अधिक से अधिक युवाओं को इससे जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

खुदकुशी करने से बचाएं जाने पर दुर्ग एसपी ने किया नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले व टीम को सम्मानित

* खुदकुशी करने से बचाएं जाने पर दुर्ग एसपी ने नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले व टीम को किया सम्मानित... पाटन - पाटन नगर...

पाटन में देसी शराब खत्म- दुकान बंद, महंगी अंग्रेजी शराब खरीदने मजबूर लोग

* पाटन में देसी शराब की कमी से दुकान बंद, दुकान बंद होने से उपभोक्ता परेशान, महंगी अंग्रेजी शराब खरीदने मजबूर लोग... * देसी शराब...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है