पाटन नगर पंचायत में दुकानों का ‘गुपचुप आबंटन’, कांग्रेस ने की कलेक्टर से शिकायत

पाटन नगर पंचायत में दुकानों का ‘गुपचुप आबंटन’, कांग्रेस ने कलेक्टर से की शिकायत

पाटन (दुर्ग) : नगर पंचायत पाटन में दुकानों के आबंटन को लेकर भारी अनियमितताओं का आरोप सामने आया है। आरोप है कि दुकानें गुपचुप तरीके से कुछ चुनिंदा लोगों को ही बांटी गई हैं, जिससे असली जरूरतमंद और अन्य आवेदक वंचित रह गए हैं। इस मनमानी प्रक्रिया के विरोध में आज कांग्रेसजनों और कई नाराज आवेदकों ने दुर्ग कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में यह मांग की गई है कि,
* इस संदेहास्पद आबंटन प्रक्रिया पर तत्काल रोक लगाई जाए।
* और सभी आवेदकों की उपस्थिति में पारदर्शिता के साथ नई आबंटन प्रक्रिया चलाई जाए।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

कांग्रेस पदाधिकारियों ने प्रशासन पर मनमानी और भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कहा कि यदि इस पर जल्द कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करेंगे। स्थानीय लोगों ने भी इस प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।

अब देखने वाली बात होगी कि प्रशासन इस शिकायत पर क्या कार्रवाई करता है, क्योंकि मामला सीधे तौर पर सरकारी संसाधनों के असमान और पक्षपातपूर्ण वितरण से जुड़ा हुआ है।

नारधी गांव में विजयादशमी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस पर पथ संचलन एवं शस्त्र पूजन किया गया

दुर्ग पाटन। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस विजयादशमी के पावन पर्व के अवसर पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष औंधी मंडल अंतर्गत ग्राम नारधी...

कांग्रेस कमेटी, पाटन ने छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाया राज्य स्थापना दिवस

पाटन। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आज नगर कांग्रेस कमेटी, पाटन द्वारा SDM कार्यालय के समीप स्थित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है