स्वामी आत्मानंद जी की जयंती पर नगर पंचायत पाटन ने अर्पित की श्रद्धांजलि

स्वामी आत्मानंद जी की जयंती पर नगर पंचायत पाटन अध्यक्ष और पार्षदों ने माल्यार्पण कर की श्रद्धांजलि अर्पित

पाटन : समाज सुधार और आध्यात्मिक चेतना के प्रतीक, रामकृष्ण आश्रम के संस्थापक स्वामी आत्मानंद जी की जयंती के अवसर पर नगर पंचायत पाटन द्वारा गरिमामयी श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया।

नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश “निक्की” भाले के नेतृत्व में उपाध्यक्ष, अधिकारी एवं पार्षदों ने आत्मानंद चौक स्थित स्वामी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष भाले ने स्वामी आत्मानंद जी के जीवन और योगदान को याद करते हुए कहा, “स्वामी जी ने समाज में सेवा, त्याग और करुणा के ऐसे आदर्श प्रस्तुत किए जो आज भी प्रासंगिक हैं।” उन्होंने आगे कहा कि स्वामी जी का जीवन हमें निःस्वार्थ सेवा और मानवता के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है।

उन्होंने कहा कि आज के समय में जब समाज विविध चुनौतियों से जूझ रहा है, तब स्वामी आत्मानंद जी के विचार और सिद्धांत मार्गदर्शक के रूप में काम कर सकते हैं। समारोह में नगर के कई गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं आमजनों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष निशा सोनी, सभापति केवल देवांगन, जितेन्द्र निर्मलकर, पार्षद चंद्रप्रकाश देवांगन, अन्नपूर्णा पटेल, संगीता पटेल, भागवत वर्मा, मिलन देवांगन, योगेश सोनी, रोहित देवांगन, लोकेश पटेल, अरुण देवांगन, विजयकांत बंछोर, बब्बू भाले, घनश्याम सोनी, आदित्य सावर्णी, किरण बंछोर सहित मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री हेमंत वर्मा जी उपस्थित रहे।

पाटन में कल 20 अक्टूबर को भव्य आतिशबाजी के साथ मनाएंगे दशहरा महोत्सव

पाटन में भव्य दशहरा महोत्सव, भगवान श्रीराम की सेना के आगमन और रामलीला की प्रस्तुति रहेगी आकर्षण का केंद्र पाटन। नगर पंचायत पाटन में प्रतिवर्ष...

सभापति प्रणव शर्मा ने दुर्गा पंडालों में माता के दर्शन कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की

सभापति प्रणव शर्मा ने पाटन जनपद क्षेत्र के दुर्गा पंडालों में माता के दर्शन कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की पाटन-दुर्ग। पाटन जनपद पंचायत...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है