धौराभाठा: राकेश ठाकुर के संयोजन में सजेगा भव्य आतिशबाजी के साथ दशहरा का रंगारंग मंच, तैयारियाँ पूर्ण

* धौंराभांठा में 2 अक्टूबर को धूमधाम से मनेगा दशहरा, नीलकमल वैष्णव देंगे लाइव प्रस्तुत…
* धौराभाठा: राकेश ठाकुर के संयोजन में सजेगा भव्य आतिशबाजी के साथ दशहरा का रंगारंग मंच, तैयारियाँ पूर्ण…

सेलूद(संतोष देवांगन): इस बार दशहरा का पर्व 2 अक्टूबर को ग्राम धौराभाठा में भव्यता के साथ मनाया जाएगा। हर वर्ष की तरह इस बार भी आयोजन की कमान जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर के हाथों में है, जिनके संयोजन में दशहरा उत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

आयोजन के मुख्य आकर्षण में विशाल आतिशबाजी और लोकप्रिय लोकगायक नीलकमल वैष्णव की लाइव प्रस्तुति शामिल है, जो दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर देगी।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

आपको बता दें कि अनुराग दशहरा उत्सव समिति के तत्वावधान में आयोजित इस पर्व की तैयारियाँ पूरी हो चुकी हैं। कार्यक्रम प्रभारी प्रदीप चंद्राकर ने जानकारी देते हुए बताया कि आयोजन को सफल और यादगार बनाने के लिए विशेष व्यवस्थाएँ की गई हैं। उन्होंने बताया कि श्री राकेश ठाकुर के मार्गदर्शन में आयोजन को और भी अधिक भव्य रूप दिया जा रहा है।

दशहरा न सिर्फ अच्छाई पर बुराई की जीत का प्रतीक है, बल्कि यह सामाजिक एकता और सांस्कृतिक गौरव का भी उत्सव है। धौंराभांठा में होने वाला यह आयोजन क्षेत्रवासियों के लिए उल्लास और उमंग का बड़ा अवसर बनता जा रहा है।

नारधी गांव में विजयादशमी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस पर पथ संचलन एवं शस्त्र पूजन किया गया

दुर्ग पाटन। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस विजयादशमी के पावन पर्व के अवसर पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष औंधी मंडल अंतर्गत ग्राम नारधी...

कांग्रेस कमेटी, पाटन ने छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाया राज्य स्थापना दिवस

पाटन। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आज नगर कांग्रेस कमेटी, पाटन द्वारा SDM कार्यालय के समीप स्थित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है