गणेश प्रतिमा का टब में विसर्जन: पर्यावरण मित्र समिति की 12वीं मिसाल

Advertisement

अमलेश्वर में श्रीगणेश मूर्ति का टब में विसर्जन: पर्यावरण मित्र समिति की अनूठी पहल

अमलेश्वर (6 सितंबर): छत्तीसगढ़ पर्यावरण मित्र समिति ने इस वर्ष भी पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अनुकरणीय पहल करते हुए मिट्टी से बनी ढाई इंच की श्री गणेश प्रतिमा का टब में विधिवत विसर्जन किया। यह समिति द्वारा लगातार 12वां वर्ष है जब गणेश चतुर्थी पर छोटी और पारिस्थितिक दृष्टि से अनुकूल प्रतिमा की स्थापना की गई।

शिवपार्क कॉलोनी, नगरपालिका परिषद अमलेश्वर में 27 अगस्त को गणेश चतुर्थी के दिन यह प्रतिमा स्थापित की गई थी। 6 सितंबर को विधिपूर्वक विसर्जन किया गया, जिसमें समिति के वरिष्ठ सलाहकार ललित कुमार बिजौरा, अध्यक्ष डॉ. अश्वनी साहू, जी.पी. तिवारी, श्रीमती अदिति बिजौरा, दिव्यांश बिजौरा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

 फेसबुक से जुड़े 

वरिष्ठ सलाहकार ललित कुमार बिजौरा ने बताया कि समिति जल प्रदूषण को रोकने, छोटे जलजीवों की रक्षा और आमजन को जागरूक करने के लिए हर वर्ष यह पहल करती है।

उन्होंने कहा कि बड़ी प्लास्टर ऑफ पेरिस (पीओपी) मूर्तियों से जल स्रोत प्रदूषित होते हैं, जबकि छोटी मिट्टी की मूर्तियों से न केवल पर्यावरण सुरक्षित रहता है बल्कि विसर्जन के बाद की मिट्टी व जल को पौधरोपण में भी उपयोग किया जा सकता है।

समिति का यह प्रयास न केवल धार्मिक भावनाओं का सम्मान करता है बल्कि प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का परिचायक भी है।

खुदकुशी करने से बचाएं जाने पर दुर्ग एसपी ने किया नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले व टीम को सम्मानित

* खुदकुशी करने से बचाएं जाने पर दुर्ग एसपी ने नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले व टीम को किया सम्मानित... पाटन - पाटन नगर...

पाटन में देसी शराब खत्म- दुकान बंद, महंगी अंग्रेजी शराब खरीदने मजबूर लोग

* पाटन में देसी शराब की कमी से दुकान बंद, दुकान बंद होने से उपभोक्ता परेशान, महंगी अंग्रेजी शराब खरीदने मजबूर लोग... * देसी शराब...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है