जितेंद्र वर्मा के नेतृत्व में हजारों की संख्या में कांवड़िया पहुंचे टोलाघाट, बोल बम के जयकारे से गूंजा पाटन

Advertisement

जितेंद्र वर्मा के नेतृत्व में हजारों की संख्या में टोलाघाट के लिए निकले कांवड़िया, बोल बम के जयकारे से गूंजा पाटन

पाटन : भगवान भोलेनाथ की भक्ति एवं आराधना में लीन होकर बोल बम कांवड़ यात्रा समिति, पाटन क्षेत्र के संयोजक श्री जितेन्द्र वर्मा द्वारा पाटन के पवित्र ओग्गर तालाब में विराजमान भगवान शंकर की विधिवत पूजा-अर्चना एवं जलाभिषेक कर भगवान शंकर से आशीर्वाद प्राप्त कर हजारों श्रद्धालुओं के साथ टोलाघाट के लिए निकले। सभी शिवभक्तों ने “बोल बम” और “हर हर महादेव” के जयघोष के साथ टोलाघाट की ओर प्रस्थान किया।

यह भी पढ़े : संसाधन नहीं तो काम नहीं” सिद्धांत पर आधारित 17 सूत्रीय मांगों को लेकर तहसीलदारों-नायब तहसीलदारों का विरोध प्रदर्शन

 फेसबुक से जुड़े 

वही बोल बम कांवड़ यात्रा के संयोजक श्री जितेंद्र वर्मा ने कहा कि भक्तों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा हैं। कांवड़ियां डीजे की भक्ति संगीत धुनों पर मंत्रमुग्ध होकर नृत्य करते हुए,हाथों में केसरिया ध्वज और कांवर लिए शिव की भक्ति में लीन हैं। यात्रा मार्ग पर फल, नाश्ता एवं पेयजल की व्यवस्था जगह जगह किया गया था ।

यह यात्रा क्षेत्र में सामाजिक एकता, श्रद्धा और सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक बनकर निकली है, जिसमें सभी आयु वर्ग के श्रद्धालु बड़े भाव से सहभागी बन रहे हैं। कांवर यात्रा टोलाघाट पहुंचने के बाद भगवान शंकर का जलाभिषेक रुद्राभिषेक कर सर्वे भवन्तु सुखिन: कामना कर पूजा अर्चना की गई।

पाटन कांग्रेस का अभियान “एक पेड़ पाटन के नाम”

* "एक पेड़ पाटन के नाम" अभियान के तहत 90 पौधों का हुआ वृक्षारोपण... पाटन। नगर कांग्रेस कमेटी पाटन द्वारा संचालित "एक पेड़ पाटन के...

दुर्ग: खेरधा में प्रस्तावित बायो गैस/सीएनजी प्लांट निर्माण पर रोक लगाने की मांग…

* सैकड़ों ग्रामीणों ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर के नेतृत्व में कलेक्टर दुर्ग को सौंपा ज्ञापन... * ग्राम खेरधा में प्रस्तावित बायो गैस/सीएनजी प्लांट निर्माण...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है