नगर पंचायत पाटन के जनप्रतिनिधियों और सामाजिक पदाधिकारियों ने किया निरीक्षण, 20 लाख की राशि से होगा अतिरिक्त कक्ष का निर्माण कार्य

पाटन : विप्र भवन में अतिरिक्त कक्ष निर्माण हेतु प्रस्तावित स्थल का आज नगर पंचायत पाटन के अध्यक्ष योगेश निक्की भाले, उपाध्यक्ष निशा सोनी, लोक निर्माण प्रभारी केवल देवांगन, सभापति देवेंद्र ठाकुर, पार्षद जित्तू निर्मल एवं बिज्जू देवांगन, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री हेमंत वर्मा, उप अभियंता श्री निर्मलकर द्वारा विप्र समाज भवन निर्माण स्थल का निरीक्षण किया गया।

विप्र समाज के अध्यक्ष संजय शर्मा, उपाध्यक्ष आभास दुबे, कोषाध्यक्ष जितेंद्र मिश्रा, वरिष्ठ सदस्य प्रमोद मिश्रा और अनुज आदित्य सावर्णी की उपस्थिति में निरीक्षण संपन्न हुआ। पाटन नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश भाले ने बताया कि, निरीक्षण का उद्देश्य उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा द्वारा विप्र समाज को आबंटित 20 लाख रुपये की राशि से निर्माण होने जा रहे भवन कार्य की तैयारी और प्रक्रिया का जायजा लेना था। वहीं इस अवसर पर सभी जनप्रतिनिधियों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने एवं समयबद्ध पूर्णता का विश्वास दिलाया।

दक्षिण पाटन में सभापति कार्यालय बना होली उत्सव का केंद्र, होली आपसी प्रेम और सौहार्द का पर्व: कल्पना नारद साहू

* सभापति कल्पना नारद साहू के निवास पर हर्षोल्लास से मना होली तिहार.. * रंग-गुलाल और ढोल-नगाड़ों के बीच हुआ भव्य होली मिलन समारोह... * जनप्रतिनिधियों...

आज, शासकीय प्राथमिक शाला कौही में होली मिलन एवं सम्मान समारोह आयोजित

* शासकीय प्राथमिक शाला कौही में होली मिलन एवं सम्मान समारोह आयोजित... * हड़ताल से वापस आएं रसोईयों व स्वीपर का सम्मान किया गया... * सरकार...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है