ग्राम घुघुवा (क) में दीवाल फांद कर चोरी, क्षेत्र में आए दिन बढ़ रहा चोरों का आतंक, कारवाही नहीं होने से बेखौफ चोर

Advertisement

(संतोष देवांगन) पाटन : क्षेत्र में आए दिन चोरी की घटना हो रही है, इलाके में चोरों का आतंक बढ़ता चला जा रहा है, खेतों में हो या घर में, दुकान में चोरी आए दिन की बात हो गई है। बीती सोमवार/मंगलवार दरम्यानी रात्रि में ग्राम घुघुवा(क) निवासी प्रशांत शर्मा के घर में बाथरूम जाने के लिए लगभग रात्रि 3.40 बजे उठने पर कमरे का दरवाजा बाहर से बंद होने पर पड़ोसियों के मदद से दरवाजा खोला गया।

तब पता चला अज्ञात चोर द्वारा चोरी के उद्देश्य से दीवार फांद कर छत के रास्ते घर में घुस कर घर में सोए हुए लोगों के कमरों को बाहर से बंद करके पूरा घर छान बीन कर तोड़ फोड़ किया है, कैमरा को उठा कर ले गए है। अज्ञात चोरों के विरुद्ध बीएनएस की धारा 331(4) एवं 305(a) के तहत पुरानी भिलाई 3 थाना में प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना किया जा रहा है।

 फेसबुक से जुड़े 

भरर में 23वां कर्मा जयंती व सामूहिक आदर्श विवाह: तैयारियां तेज, साहू समाज में उत्साह

* भरर में 23वां कर्मा जयंती व सामूहिक आदर्श विवाह: तैयारियां तेज, साहू समाज में उत्साह 99 इकाइयों की भागीदारी से सजेगा भरर... * कर्मा...

खुदकुशी करने से बचाएं जाने पर दुर्ग एसपी ने किया नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले व टीम को सम्मानित

* खुदकुशी करने से बचाएं जाने पर दुर्ग एसपी ने नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले व टीम को किया सम्मानित... पाटन - पाटन नगर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है