सोनपैरी के असंग कबीर आश्रम में मनाया छत्तीसगढ़ योग आयोग का स्थापना दिवस

Advertisement

असंग कबीर आश्रम में मनाया छत्तीसगढ़ योग आयोग का स्थापना दिवस; दी पहलगाम में दिवंगत हुए भारतीय नागरिकों को श्रद्धांजलि
पाटन : छत्तीसगढ़ योग आयोग का स्थापना दिवस आज असंग कबीर आश्रम सोनपैरी में सामाजिक कर्तव्य के माध्यम से सादगीपूर्ण वातावरण में मनाया गया। हाल ही में कश्मीर के पहलगाम में हुई दुखद घटना के चलते कार्यक्रम को श्रद्धांजलि सभा के साथ संयमित स्वरूप में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि देवकर साहेब (असंग कबीर आश्रम सोनपैरी) रहे। छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। उन्होंने उपस्थित नागरिकों को सामूहिक योगाभ्यास कराया गया।
अतिथियों द्वारा योग एवं जीवनशैली पर प्रेरणादायक उद्बोधन प्रस्तुत किए गए एवं सभी गणमान्य अतिथियों का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम के समापन पर कश्मीर के पहलगाम में शहीद हुए वीर जवानों और नागरिकों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

 फेसबुक से जुड़े 

इस अवसर पर विशेष रूप से योगेश्वरानंद योगी, किशोर साहू, पाटन जनपद सभापति प्रणव शर्मा, जनपद सदस्य हिमांशु कुर्रे और सहायक लेखा अधिकारी गौरव देवांगन, परिवीक्षा अधिकारी रविकांत कुंभकार, छबि राम साहू, श्रीमती ज्योति साहू, योगी राम साहू सहित बड़ी संख्या में योग साधक व ग्राम सोनपैरी के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

पाटन कांग्रेस का अभियान “एक पेड़ पाटन के नाम”

* "एक पेड़ पाटन के नाम" अभियान के तहत 90 पौधों का हुआ वृक्षारोपण... पाटन। नगर कांग्रेस कमेटी पाटन द्वारा संचालित "एक पेड़ पाटन के...

दुर्ग: खेरधा में प्रस्तावित बायो गैस/सीएनजी प्लांट निर्माण पर रोक लगाने की मांग…

* सैकड़ों ग्रामीणों ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर के नेतृत्व में कलेक्टर दुर्ग को सौंपा ज्ञापन... * ग्राम खेरधा में प्रस्तावित बायो गैस/सीएनजी प्लांट निर्माण...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है