जामगांव आर मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किसान चौक में किया गया श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

(संतोष देवांगन) जामगांव आर : पाटन विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले जामगांव (आर) मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कश्मीर के पहलगाम में जिहादी मानसिकता से आतंकवादियों द्वारा कश्मीर में गर्मी के दिनों में वादियों का आनंद लेने गए 28 भारतीय टूरिस्टों की आतंकवादियों द्वारा जाती धर्म को पूछ-पूछ कर हिन्दुओं की निर्मम एवं बर्बरता पूर्वक हत्या किए जाने के विरोध प्रदर्शन कर सामूहिक रूप से मृतकों की आत्मा को शांति प्रदान करने के लिए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किसान चौक में किया गया।

उक्त अवसर पर मंडल अध्यक्ष कमलेश साहू, कमलेश वर्मा जनपद उपाध्यक्ष, निर्मल जैन संयोजक, सभापति प्रणव शर्मा, जनपद सदस्य, रामकुमार चंद्राकर, नरेश केला, भगवान सिंह चंद्राकर , देवाशीष बघेल, योगेश्वर साहू, बेनीराम साहू, मनीष जैन, पूर्णेद्र सिंहा, थाना प्रभारी राजकुमार लहरें, मेघनाथ सगरवंशी, राजेश चंद्राकर,मुकेश साहू, अरुण चंद्राकर, राजेश चंद्राकर,नरोत्तम साहू,अंगेश्वर साहू, युधिष्ठिर चंद्राकर, उज्जवल केला सहित बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी जामगांव आर मंडल के कार्यकर्ताओं उपस्थिति रहे।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

सभी के द्वारा इस अमानवीय कृत्य की घोर निंदा करते हुए पाकिस्तान मुर्दा बाद, आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे के साथ कड़ी निदा व्यक्त कर सभी के द्वारा मृतकों की आत्मा को शांति प्रदान करने सामूहिक श्रद्धांजलि प्रकट किया गया।

नारधी गांव में विजयादशमी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस पर पथ संचलन एवं शस्त्र पूजन किया गया

दुर्ग पाटन। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस विजयादशमी के पावन पर्व के अवसर पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष औंधी मंडल अंतर्गत ग्राम नारधी...

कांग्रेस कमेटी, पाटन ने छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाया राज्य स्थापना दिवस

पाटन। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आज नगर कांग्रेस कमेटी, पाटन द्वारा SDM कार्यालय के समीप स्थित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है