सभापति प्रणव शर्मा हुए ‘सेजेस’ घुघुवा में विश्व पृथ्वी दिवस कार्यक्रम में शामिल

पाटन : वन एवं पर्यावरण स्थाई समिति के सभापति प्रणव शर्मा स्वामी आत्मानंद स्कूल ग्राम घुघुवा(क) में आज विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर सम्मलित हुए. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज एक ऐसा दिन है जो हमें न सिर्फ धरती के महत्व का एहसास कराता है, बल्कि उसके संरक्षण की जिम्मेदारी भी सौंपता है।

हमारी पृथ्वी केवल एक ग्रह ही नहीं, बल्कि जीवन का आधार है। हर पेड़, हर बूंद पानी, हर जीव, सब हमारी सांसों से जुड़े हैं, लेकिन आधुनिक जीवनशैली ने इस संतुलन को बिगाड़ दिया है। बढ़ते प्रदूषण, पेड़ पौधों की कटाई, जल की बर्बादी और प्लास्टिक का अत्यधिक उपयोग हमारे भविष्य पर प्रश्नचिह्न लगा रहे हैं।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

world earth day, प्रणव शर्मा

उन्होंने आगे कहा कि इस पृथ्वी दिवस पर हम सभी को संकल्प लेना चाहिए –वृक्षारोपण करें, प्लास्टिक का प्रयोग कम करें, जल और ऊर्जा की बचत करें। ये छोटे-छोटे प्रयास मिलकर एक बड़ा बदलाव ला सकते हैं। आइए, हम सब मिलकर अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए एक हरित, स्वच्छ और सुरक्षित धरती की ओर कदम बढ़ाएं।

उक्त अवसर पर सेजेस घुघुवा(क) के शाला विकास समिति के अध्यक्ष थानेश्वर प्रसाद साहू, पालक समिति के अध्यक्ष प्रशांत शर्मा, प्रभारी प्राचार्य के के पहरी, वरिष्ठ शिक्षक जे एल वर्मा एवं शिक्षक उपस्थि रहे।

नारधी गांव में विजयादशमी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस पर पथ संचलन एवं शस्त्र पूजन किया गया

दुर्ग पाटन। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस विजयादशमी के पावन पर्व के अवसर पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष औंधी मंडल अंतर्गत ग्राम नारधी...

कांग्रेस कमेटी, पाटन ने छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाया राज्य स्थापना दिवस

पाटन। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आज नगर कांग्रेस कमेटी, पाटन द्वारा SDM कार्यालय के समीप स्थित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है