पाटन ब्लॉक देवांगन समाज के अध्यक्ष व अन्य पद हेतु नामांकन दाखिल

पाटन : देवांगन समाज पाटन ब्लॉक में तीन वर्ष 2025-28 कार्यकाल के लिए आज 12अप्रैल  को देवांगन समाज भवन पाटन में सुबह 10 बजे से चुनाव प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जिसके चलते 11 पदों के लिए नामांकन भरा गया है। अब देखना यह है कि पाटन मंडल के 81, सेलूद मंडल के 71, कौही मंडल के 54 और जामगांव एम मंडल 27 एवं सुरपा इकाई 21 के, कुल 254 मतदाता किसे अपना बहुमत प्रदान करते है।

जिसमें श्रीकांत देवांगन पाटन निवासी एवं मनोहर देवांगन वर्तमान अध्यक्ष रिसाली निवासी सेलूद मंडल ने अपना नामांकन दाखिल किया है। वहीं श्रीमती विनीता, श्रीमती कुसुम देवांगन एवं शिवराम देवांगन, सचिव पद के लिए मोहन देवांगन, कोषाध्यक्ष धनेश्वर देवांगन कौही के लिए ने अपना नामांकन चुनाव अधिकारी  धनुष देवांगन, राजेंद्र लिमजे, सहा चुनाव अधिकारी कमल देवांगन, सहा अधिकारी मनीराम देवांगन, दुर्ग जिला अध्यक्ष पुराणिक देवांगन के समक्ष जमा कर दिया है।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

वहीं देवांगन समाज भवन में सभी प्रत्याशी पदाधिकारी अपने दल के साथ पहुंचे हुए हैं और अपने पक्ष में मतदान करने मतदाताओं से निवेदन कर रहे है। इस चुनाव कार्यक्रम में भोजन व अन्य व्यवस्था पाटन देवांगन समाज के सचिव विनोद देवांगन द्वारा की जा रही है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से नगर पंचायत पाटन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष योगेश निक्की भाले, होरीलाल देवांगन, पार्षद केवल देवांगन, गोपाल देवांगन, भागेश देवांगन सहित सभी मंडल के देवांगन सदस्य व पदाधिकारी उपस्थित थे।

तरीघाट में अलसुबह अज्ञात व्यक्ति ने फां#सी लगाकर की आत्म H त्या

बिग ब्रेकिंग तरीघाट में अलसुबह अज्ञात व्यक्ति ने फां#सी लगाकर आत्म Hत्या कर लिया , पाटन (मुकेश सेन)। पाटन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तरीघाट के...

स्वर्गीय माया देवी एवं नरेंद्र बिजौरा की स्मृति में परिजनों ने लगाए पीपल एवं बरगद के पेड़

* स्वर्गीय माया देवी एवं नरेंद्र बिजौरा की स्मृति में परिजनों ने लगाए पीपल एवं बरगद के पेड़... * छत्तीसगढ़ पर्यावरण मित्र समिति ने परिजनों...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है