कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर के नेतृत्व में प्रदर्शन,गृहमंत्री से मांगा इस्तीफा,बच्ची से हैवानियत मामले में,भाजपा का जलाया पुतला

जामुल 08 अप्रैल । छत्तीसगढ़ के दुर्ग में एक चाचा की हैवानियत ने रिश्तों को शर्मसार कर दिया, 6 साल की मासूम भतीजी के साथ पहले उसने रेप किया और फिर इलेक्ट्रिक शॉक देकर तड़पा-तड़पाकर उसकी हत्या कर दी,हत्यारा चाचा इतना बेरहम था कि उसने बच्ची की लाश को घर के सामने खड़ी कार की डिग्गी में छिपा दिया।
पूरे मामले को लेकर कांग्रेस प्रदेश भर में हमलावर है। घटना के विरोध में कांग्रेस के दुर्ग ग्रामीण जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने राज्य सरकार पर निशाना साधा है व जामुल में शिवपुरी चौक पर भाजपा सरकार का पुतला दहन कर भाजपा सरकार में बढ़ते अपराध पर विरोध दर्ज करवाया है।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कहा कि नवरात्रि में जहां देश बच्चियों का सम्मान कर रहा था, वहीं दुर्ग में चाचा ने अपनी भतीजी के साथ ऐसी क्रूरता की । कांग्रेस ने दुर्ग एसपी को हटाने, टीआई को सस्पेंड करने और गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग की है। इस घटना के विरोध में कांग्रेस आज जामुल में प्रदर्शन कर बीजेपी सरकार का पुतला जलाया है। जिलाध्यक्ष श्री ठाकुर ने कहा कि अगर गृहमंत्री इस्तीफा नहीं देते तो मुख्यमंत्री को उनका इस्तीफा लेना चाहिए। वही पीसीसी ने पूरे मामले के निष्पक्ष जांच के लिए कांग्रेस विधायक संगीता सिंह की अगुवाई में 5 सदस्यीय जांच कमेटी बनाई है, जो घटनास्थल पर जाकर पीड़ित परिवार और पुलिस की भूमिका की जांच करेगी और अपनी रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस को सौंपेगी।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

आज पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक अध्यक्ष प्रकाश ठाकुर , हरीश ठाकुर, उपाध्यक्ष करीम खान , सुनीता चंनेवाल , पूर्व अध्यक्ष सरोजनी चंद्राकर, ममता साहू, रामप्यारी वर्मा,संजय देशलहरे ,तिलेश्वर देवांगन,सुमन वर्मा,करीम खान ,विकास यादव,शेखर शर्मा,जीवन चंदेल,अशोक वर्मा,कमलेश साहू ,द्रोपती साहू,युवराज वैष्णव, प्रमिला साहू,दीपक साहू,मन्नू यादव,टोनु देवांगन,सबीहा खान,लेखराम साहू, सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

सभापति प्रणव शर्मा ने दुर्गा पंडालों में माता के दर्शन कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की

सभापति प्रणव शर्मा ने पाटन जनपद क्षेत्र के दुर्गा पंडालों में माता के दर्शन कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की पाटन-दुर्ग। पाटन जनपद पंचायत...

बच्चों के भविष्य संवारने, शिक्षकों के साथ पालकों का सहयोग अपरिहार्य हैं- राजेन्द्र मारकण्डे शिक्षादूत

गुण्डरदेही। शुक्रवार 16 अक्टूबर को दशहरा अवकाश के पहले पीएम श्री शासकीय प्राथमिक शाला गुण्डरदेही में शिक्षक, पालक व विद्यार्थी बैठक का आयोजन किया...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है