पँचायत सचिवो ने शासकीयकरण के लिए रैली निकालकर कलेक्टर को प्रधानमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

दुर्ग :  छत्तीसगढ़ प्रदेश पंचायत सचिव संघ के आह्वान पर दुर्ग जिले समस्त पँचायत सचिव आज जिला पंचायत के सामने आन्दोलन स्थल पर धरना दिया व शासन प्रशासन पर हल्ला बोलते हुए मोदी की गारंटी में शामिल पँचायत सचिवो के शासकीयकरण के लिए रैली निकालकर कलेक्टर कार्यालय गया व प्रधानमंत्री के नाम से ज्ञापन दिया गया।

पँचायत सचिवो के अनिश्चित कालीन आंदोलन को समर्थन देने के लिए छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय महासचिव व दुर्ग सम्भाग प्रभारी श्री राजेश चटर्जी, महासचिव एवम प्रवक्ता श्री अनुरूप साहू, तृतीयवर्ग कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष श्री भानुप्रताप यादव, महामंत्री छ ग कर्मचारी कांग्रेस श्री आर एस उपाध्याय, वरिष्ट उपाध्यक्ष छ ग कर्मचारी कांग्रेस श्री जगदेव भारती गोस्वामी व कांग्रेस नेता व पूर्व जिला पंचायत सदस्य जयंत देशमुख के साथ कार्यकर्तागण समर्थन देने पहुचे व आन्दोलनरत सचिवो को सम्बोधित करते हुए मिलकर लड़ाई लड़ने आश्वस्त किया अपने उदबोधन में श्री चटर्जी जी ने कहा कि पँचायत सचिवो की मांग जायज है और जायज मांग का छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन समर्थन करता है पँचायत सचिवो की मांग भाजपा के जन घोषणा पत्र में व मोदी जी की गारंटी है जिसे तत्काल पूर्ण किया जाय व पँचायत सचिवो के आंदोलन को शासन प्रशासन द्वारा कुचलने के प्रयास किया जाता है व दमनात्मक कार्यवाही करता है तो इनके साथ फेडरेशन मिलकर आंदोलन करेंगे जिसकी सम्पूर्ण जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

पँचायत सचिव संघ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष व दुर्ग जिलाध्यक्ष महेन्द्र कुमार साहू ने बताया कि आज आंदोलन का 22 वां दिन है और पँचायत सचिवो के हड़ताल में चले जाने के कारण नव निर्वाचित सरपंचों का प्रभार नही हुआ है, सरपंचों का प्रभार हुआ है वहा बैंक खाता संचालन रुका हुआ है व डीएससी, 15वें वित्त GPDP, प्रधानमंत्री आवास योजना,जन्म, मृत्यु, विवाह,पंजीयन, आय जाति, निवासी प्रमाण पत्र,आयुष्मान कार्ड,आवास प्लस सर्वें,राशनकार्ड,नल जल, मनरेगा,विभिन्न निर्माण एवम विकास कार्य सहित 29 विभाग के 200 प्रकार के कार्य प्रभावित है।

आंदोलन को जन प्रतिनिधियों के समर्थन मिल रहा है तथा जब तक मोदी जी की गारंटी अमल में नही आता व जब तक शासकीयकरण नही हो जाता तब तक आंदोलन अनवरत जारी रहेगा रैली में प्रांतीय महामंत्री यशवंत आडिल, जिला उपाध्यक्ष कामिनी चन्द्राकर, जिला सचिव शेषनारायण चंद्रवंशी,ब्लाक अध्यक्ष निमेष भोयर,ब्लाक अध्यक्ष प्रदीप चन्द्राकर,ब्लाक अध्यक्ष नरेश साहू तेजनारायण शर्मा, गिरधर वर्मा,दिलीप दिल्लीवार सहित जिले के सभी सचिवो ने आंदोलन में भाग लिया।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

सभापति प्रणव शर्मा ने दुर्गा पंडालों में माता के दर्शन कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की

सभापति प्रणव शर्मा ने पाटन जनपद क्षेत्र के दुर्गा पंडालों में माता के दर्शन कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की पाटन-दुर्ग। पाटन जनपद पंचायत...

बच्चों के भविष्य संवारने, शिक्षकों के साथ पालकों का सहयोग अपरिहार्य हैं- राजेन्द्र मारकण्डे शिक्षादूत

गुण्डरदेही। शुक्रवार 16 अक्टूबर को दशहरा अवकाश के पहले पीएम श्री शासकीय प्राथमिक शाला गुण्डरदेही में शिक्षक, पालक व विद्यार्थी बैठक का आयोजन किया...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है