जनसमस्याओं के समाधान का महाअभियान कल से नगर पालिका में

अमलेश्वर 07 अप्रैल : छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार सुशासन तिहार-2025 – जनसमस्याओं के समाधान का महाअभियान अभियान के पहले चरण में 08 अप्रैल से 11 अप्रैल 2025 तक नगरीय निकायों में सभी विभाग से संबंधित आवेदन जमा लिये जाएंगे।आपको बता दें कि नगर पालिका अमलेश्वर कार्यलय  में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक जनता से उनकी समस्याओं के संबंध में आवेदन लिए जाएंगे। आवेदकों को आवेदन पत्र में मोबाइल नंबर का आवश्यक रूप से उल्लेख करना होगा। ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत करने हेतु कॉमन सर्विस सेंटर का भी उपयोग किया जा सकता है। प्रत्येक आवेदन को एक कोड देने की जानकारी पोर्टल पर उपलब्ध रहेगी। निर्धारित प्रारूप में खाली आवेदन पत्र नगरीय निकायवार कोड सहित) प्रिन्ट कराकर ग्रामीणों को उपलब्ध कराये जा सकते हैं। प्रत्येक आवेदन को पोर्टल में पंजीकृत कर ऑनलाइन अपलोड किया जाएगा। साथ ही, आवेदनकर्ता को पावती दी जाएगी। सभी प्राप्त आवेदनों को स्कैन कर सॉफ्टवेयर में अपलोड किया जाएगा

 

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

सभापति प्रणव शर्मा ने दुर्गा पंडालों में माता के दर्शन कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की

सभापति प्रणव शर्मा ने पाटन जनपद क्षेत्र के दुर्गा पंडालों में माता के दर्शन कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की पाटन-दुर्ग। पाटन जनपद पंचायत...

बच्चों के भविष्य संवारने, शिक्षकों के साथ पालकों का सहयोग अपरिहार्य हैं- राजेन्द्र मारकण्डे शिक्षादूत

गुण्डरदेही। शुक्रवार 16 अक्टूबर को दशहरा अवकाश के पहले पीएम श्री शासकीय प्राथमिक शाला गुण्डरदेही में शिक्षक, पालक व विद्यार्थी बैठक का आयोजन किया...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है