चिन्हांकित स्थान के अलावा कहीं पर भी कर रहे हैं मुरूम खुदाई, भारतमाला के ठेकेदार, ग्रामीणों ने किया विरोध

Advertisement

पाटन 04 अप्रैल : जनपद पंचायत पाटन अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत बेलौदी में भारतमाला सड़क निर्माण के लिए मुरूम की खुदाई की जा रही है जिस पर ग्रामीणों ने सवाल खड़ा करते हुए कहा है कि बेलौदी जलाशय से मुरूम की खुदाई कर भारत माला सड़क पर ले जाया जा रहा है। किंतु चिन्हांकित किए हुए जगह से मुरूम की खुदाई नहीं किया जा रहा है। अन्यत्र खुदाई कर मुरूम ले जाया जा रहा है। साथ ही व्यवस्थित तरीके से खुदाई नहीं किया की जा रही है। कहीं पर भी गड्ढा कर छोड़ दिया जा रहा है। जिसे जान माल की हानि होने की संभावना है। मछली पालन बांध का खुदाई की जा रही है तो व्यवस्थित तरीके से खुदाई करें।जिससे समतलीकरण के तहत गहरीकरण हो जिससे लोगों को भी किसी प्रकार की असुविधा न हो और मछली पालन करने वाले मछुआरों का भी सुविधा मिल सके।

मिली जानकारी के अनुसार ग्रामीणों के द्वारा कार्य कर रहे हैं जेसीबी चालक से जानकारी लिया तो उन्होंने बताया कि पटवारी के द्वारा जगह चिन्हांकित किया गया है उसके हिसाब से कार्य किया जा रहा है। लेकिन इसकी जानकारी सरपंच को भी नहीं दी गई है। जिससे थोड़ा ग्रामीणों में नाराजगी भी देखी जा रही है। फिर हाल ग्रामीणों की मांग है कि व्यवस्थित तरीके से खुदाई की जाए।

 फेसबुक से जुड़े 

भारत माला सड़क निर्माण के लिए मुरूम खनन खनिज विभाग के अनुमति से चिन्हांकित स्थान पर किया जाता है। यदि कही पर भी खुदाई की जा रही है तो जांच का विषय है।साइड में जाकर जांच कर कुछ कह पाऊंगा देख लेता हूं। एसडीएम पाटन

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

विश्व हिंदी परिषद का संगठनात्मक विस्तार: विरेन्द्र कुमार साहू बने शैक्षणिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष

* डॉ. शशिभूषण शर्मा के मार्गदर्शन में विश्व हिंदी परिषद ने किया दुर्ग जिले में संगठन विस्तार : विरेन्द्र कुमार साहू को सौंपी गई...

प्रशांत शर्मा बने सेजस घुघुवा(क) विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष और रवि साहू बने उपाध्यक्ष

सेजस घुघुवा(क) विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष प्रशांत शर्मा और उपाध्यक्ष रवि साहू चुने गए पाटन। क्षेत्र के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी और हिंदी माध्यम...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है