खेलों इंडिया योजना अंतर्गत अस्मिता सिटी महिला लीग प्रतियोगिता संपन्न

दुर्ग, 01 अप्रैल 2025/ खेल एवं युवा कल्याण विभाग जिला दुर्ग द्वारा आयोजित खेलों इंडिया योजना अंतर्गत अस्मिता सिटी महिला लीग प्रतियोगिता विगत 31 मार्च 2025 को खेल मैदान मर्रा (पाटन) में यह आयोजन सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जनपद सदस्य मर्रा श्रीमती दीपमाला विजय जैन, सरपंच ग्राम पंचायत मर्रा मुकेश देवांगन, उपसरपंच सौरभ कामडे, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सहायक संचालक विलियम लकड़ा, विकाखण्ड क्रीडा अधिकारी श्रीमती सकिला देवदास, नोडल अधिकारी पाटन भरत लाल ताम्रकार, भूपेन्द्र हिरवानी, मास्टर वेटनर दुर्ग बी.आर. ने मां सरस्वती एवं हनुमान ज की छाया चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुभारंभ किया।
आयोजित कार्यक्रम में खेलों इंडिया लघु केन्द्र मर्रा पाटन के अलावा दुर्ग जिले के अन्य 07 टीम इस प्रतियोगिता में भाग लिया। महिलाओं के बीच खेलों को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करना है व महिलाओं को प्रेरित करना और उभरती हुई प्रतिभाओं को बढ़ावा देना है। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान खेलो इंडिया लघु केन्द्र मर्रा पाटन, द्वितीय स्थान दरबार मोखली (बी) और तृतीय स्थान दरबार मोखली (ए) प्राप्त किये।

कार्यक्रम को सफल बनाने में  बाला राम साहू,  हेमन्त बघेल, कोमल निर्मलकर, नरेश साहू, ईश्वरी देशमुख एवं सुर्जीत यादव आदि थे। कार्यक्रम का संचालन व्यायाम शिक्षक मर्रा श्री संतोष कुमार यादव और आभार प्रदर्शन खेल एवं युवा कल्याण विभाग श्री प्रदीप कुमार भुवाल ने किया गया।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

तरीघाट में अलसुबह अज्ञात व्यक्ति ने फां#सी लगाकर की आत्म H त्या

बिग ब्रेकिंग तरीघाट में अलसुबह अज्ञात व्यक्ति ने फां#सी लगाकर आत्म Hत्या कर लिया , पाटन (मुकेश सेन)। पाटन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तरीघाट के...

स्वर्गीय माया देवी एवं नरेंद्र बिजौरा की स्मृति में परिजनों ने लगाए पीपल एवं बरगद के पेड़

* स्वर्गीय माया देवी एवं नरेंद्र बिजौरा की स्मृति में परिजनों ने लगाए पीपल एवं बरगद के पेड़... * छत्तीसगढ़ पर्यावरण मित्र समिति ने परिजनों...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है