शिक्षक कला प्रतिभा अकादमी ने राज्य भर के उत्कृष्ट शिक्षकों का किया सम्मान

अम्लेश्वर 01 मार्च : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं वार्षिक सम्मेलन के उपलक्ष में पंजीकृत संस्था शिक्षक कला प्रतिभा अकादमी छत्तीसगढ़ के द्वारा राज्य भर के उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक शिक्षिकाओं एवं समाज के विभिन्न वर्गों के उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों जिसमें लगभग 110 सम्माननीय जनों का सम्मान किया गया। महिला वर्ग को सशक्त नारी सम्मान व पुरुष वर्ग को समाज गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया।

संस्था के संरक्षक परसराम साहू ,संस्थापक संजय कुमार मैथिल अध्यक्ष मीना भारद्वाज के संयोजन में कार्यक्रम भव्य रूप से संपन्न हुआ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर रायपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री पुरंदर मिश्रा जी, अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी रायपुर विजय खंडेलवाल एवं विशेष अतिथि श्री ध्रुव कुमार शर्मा समाजसेवी श्रीमती निधि चंद्राकर समाजसेवी एवं छत्तीसगढ़ी फिल्म अभिनेत्री जागेश्वरी मढरिया मेश्राम के आथित्य में कार्यक्रम सफल हुआ।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

इस अवसर पर राज्य भर के विभिन्न जिलों के शिक्षक शिक्षिका एवं उत्कृष्ट व्यक्ति उपस्थित रहे संस्था के संस्थापक संजय कुमार मैथिल राष्ट्रपति पुरस्कृत, अध्यक्ष मीना भारद्वाज, संरक्षक परसराम साहू तथा प्रमुख प्रदेश पदाधिकारी विनीता उईके डॉ राजेंद्र पाटकर मोहित शर्मा सुश्री कुमारी गंजीर प्रज्ञा शर्मा ,मधु देवांगन , महेत्तरलाल देवांगन, महादेव जायसवाल शशि कला पांडे, दिनेश कुरेटी, हेमा चंद्रवंशी ,वर्षा जैन ,सुनीता जनार्दन ,जय श्री देवांगन, नंदिनी देशमुख, योगेश्वर साहू ,लोकनाथ ताण्डेय ,तुलसी साहू, हेमंत साहू, ईश्वरी देवांगन ,मनीषा वाईकर, देवराव वैद्य, नारायण प्रसाद पांडे, संतोष साहू तथा संजय मैथिल, मीना भारद्वाज व दिनेश कुरेटी के सफल मंच संचालन से कार्यक्रम मनोरंजक एवं सफल रहा साथ ही इस अवसर पर राज्य भर के शिक्षकों जिसमें शांति कुमार साहू पुष्पेंद्र सिंह राजपूत,चंद्रकला शर्मा ,सीमा शर्मा ,धर्मेंद्र श्रवण,हरीश साहू, सुश्री रेखा शर्मा, विजय लांझियाना, धनेश रजक, रामलाल साहू, इंदिरा चंद्रवंशी वेद कुमारी साहू आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

सभापति प्रणव शर्मा ने दुर्गा पंडालों में माता के दर्शन कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की

सभापति प्रणव शर्मा ने पाटन जनपद क्षेत्र के दुर्गा पंडालों में माता के दर्शन कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की पाटन-दुर्ग। पाटन जनपद पंचायत...

बच्चों के भविष्य संवारने, शिक्षकों के साथ पालकों का सहयोग अपरिहार्य हैं- राजेन्द्र मारकण्डे शिक्षादूत

गुण्डरदेही। शुक्रवार 16 अक्टूबर को दशहरा अवकाश के पहले पीएम श्री शासकीय प्राथमिक शाला गुण्डरदेही में शिक्षक, पालक व विद्यार्थी बैठक का आयोजन किया...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है