स्व सहायता समूह व केंद्रीय योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों की बैठक में शामिल होंगे राज्यपाल

Advertisement

दुर्ग 31 मार्च 2025 / छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका आज और कल दुर्ग जिले के प्रवास पर रहेंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्यपाल श्री डेका 31 मार्च 2025 को शाम 6.45 बजे राजभवन रायपुर से बीएसपी हाई स्कूल सेक्टर-7 ग्राउंड भिलाई के लिए कार द्वारा प्रस्थान कर शाम 7.30 बजे भिलाई पहुचेंगे और एक शाम श्री राम खाटू श्याम के नाम कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे रात्रि 8 बजे कार द्वारा सर्किट हाउस दुर्ग के लिए प्रस्थान कर रात्रि 8.05 बजे सर्किट हाउस दुर्ग पहुचेंगे। राज्यपाल यहाँ पर रात्रि विश्राम करेंगे।

राज्यपाल श्री डेका 01 अप्रेल 2025 को पूर्वान्ह 10.55 बजे सर्किट हाउस से कार द्वारा प्रस्थान कर पूर्वान्ह 11 बजे पीडब्लयूडी के सभाकक्ष पहुचेंगे और स्व सहायता समूह व केंद्रीय योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों की बैठक में शामिल होंगे। वे दोपहर 12.30 बजे कार द्वारा पीडब्ल्यूडी सभाकक्ष से प्रस्थान कर दोपहर 12.35 बजे सर्किट हाउस दुर्ग पहुंचेंगे। राज्यपाल श्री डेका अपरान्ह 1.30 बजे सर्किट हाउस दुर्ग से कार द्वारा बालोद के लिए प्रस्थान करेंगे।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

खुदकुशी करने से बचाएं जाने पर दुर्ग एसपी ने किया नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले व टीम को सम्मानित

* खुदकुशी करने से बचाएं जाने पर दुर्ग एसपी ने नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले व टीम को किया सम्मानित... पाटन - पाटन नगर...

पाटन में देसी शराब खत्म- दुकान बंद, महंगी अंग्रेजी शराब खरीदने मजबूर लोग

* पाटन में देसी शराब की कमी से दुकान बंद, दुकान बंद होने से उपभोक्ता परेशान, महंगी अंग्रेजी शराब खरीदने मजबूर लोग... * देसी शराब...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है