मोटर पंप के केबल वायर चोरी, किसानो ने किया पुलिस को शिकायत

Advertisement

अम्लेश्वर 29 मार्च : अमलेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पालिका परिषद अमलेश्वर के वार्ड ग्राम खुडमूडा में 8 से 10 किसानों का मोटर पंप से केबल वायर अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी कर ली गई है। जिसकी शिकायत अमलेश्वर थाना पुलिस से किया गया है।

आपको बता दें लगातार चोरी की घटना पाटन विधानसभा क्षेत्र में हो रही है। अभी कुछ दिन पहले पाटन पुलिस के द्वारा 10 किलो कॉपर वायर सहित दो आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। लगातार पुलिस प्रशासन के द्वारा अज्ञात चोरों के ऊपर कार्यवाही कर रही है। संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर चोर को पकड़ने की कोशिश करने में पुलिस प्रशासन सफल हो रहे हैं। अम्लेश्वर पुलिस के द्वारा भी लगातार अपराधों पर अंकुश लगाने की की कार्यवाही किया जा रहा है। फिर भी पुलिस को चकमा देने में चोर सफल हो रहे हैं।

 फेसबुक से जुड़े 

बीती रात किसानों के मोटर पंप से केबल वायर चोरी होने पर शिकायत करने थाना पहुंचे युवा भाजपा नेता धर्मेंद्र सोनकर,ओमप्रकाश साहू, परस राम साहू, परमानंद साहू ,सोनित सोनकर, रोशन साहू, फेरहा राम धीवर ,शिवा साहू, हेमचंद सोनकर सहित अन्य ।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

विप्र समाज ने मनाया भगवान परशुराम जन्मोत्सव

* सुप्रसिद्ध ग्राम नारायणपुर (घुघुवा क) में मनाया "विप्र समाज" द्वारा भगवान परशुराम जयंती, किया मोहल्ले और चौक का नामकरण, बांटे प्रसाद... पाटन। दुर्ग जिले...

पाटन ब्लॉक कांग्रेस में सेक्टर अध्यक्षो की हुई नियुक्ति

* पाटन ब्लॉक कांग्रेस में सेक्टर अध्यक्षो की नियुक्ति, कुल 22 सेक्टर अध्यक्षों की सूची जारी, प्रस्तावित सूची को जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश ठाकुर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है