पांच अप्रैल को संकुल प्राचार्य व समन्वयक प्रस्तुत करें पूर्णता प्रमाण पत्र/बीईओ महिलांगे

पाटन 24 मार्च : जिला कलेक्टर दुर्ग के निर्देश एवं जिला शिक्षा अधिकारी के त्वरित पहल हो के परिपालन में आज सेजस कन्या पाटन में विकास खण्ड के संकुल प्राचार्य व संकुल समन्वयकों का बैठक जे. मनोहरन एडीपीओ समग्र शिक्षा, श्री विवेक शर्मा एपीसी समग्र शिक्षा एवं प्रदीप कुमार महिलागें बीईओ के द्वारा लिया गया ।

जे.मनोहरण एडीपीओ ने विकास खण्ड अंतर्गत सभी शासकीय व अशासकीय विद्यालयों के द्वारा अब तक की जारी किया गया अपार आईडी के प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा कर कमजोर प्रदर्शन करने वाले संकुल प्राचार्य को शत-प्रतिशत पूरा करने निर्देशित किया।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी प्रदीप कुमार महिलागें ने सभी संकुल समन्वयक व संकुल प्राचार्य को अपार आईडी पूर्ण कर 5 अप्रैल को पूर्णता प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने निर्देश दिए एवं इस सम्बन्ध में होने वाले दस्तावेज सम्बंधित त्रुटि का निराकरण समयानुसार कैसे करना है और यदि त्रुटि में सुधार नहीं हो पा रहा है तो उसका कारण सहित जानकारी रखे निर्देश दिया।

इको क्लब में विद्यालय की एन्ट्री, मध्यान्ह भोजन एप पर नियमित एन्ट्री, जाति प्रमाणपत्र की अद्यतन जानकारी एवं प्रेषण , छात्र दुर्घटना बीमा, तंबाकू मुक्त स्व घोषणा पत्र, नि: शुल्क सायकिल वितरण के साथ प्रधानमंत्री इंटर्नशिप में कक्षा 10 वी एवं 12 वी पास बच्चों को पंजीकरण करने प्रेरित करना पर विस्तृत चर्चा किया व कक्षा 1 से 4 एवं कक्षा 6 व 7 के स्थानीय परीक्षा पर बीईओ ने समीक्षा भी किया।

विवेक शर्मा एपीसी समग्र शिक्षा ने राज्य द्वारा चाही गई विभिन्न आनलाइन जानकारी की प्रविष्टि त्वरित करें पर चर्चा किया। मोहन सिंह चौहान प्रोग्रामर समग्र शिक्षा दुर्ग ने अपार आईडी से सम्बंधित तकनीकी जानकारी से अवगत कराया।
बैठक में संकुल प्राचार्य के साथ संकुल समन्वयक उपस्थित थे।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

सभापति प्रणव शर्मा ने दुर्गा पंडालों में माता के दर्शन कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की

सभापति प्रणव शर्मा ने पाटन जनपद क्षेत्र के दुर्गा पंडालों में माता के दर्शन कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की पाटन-दुर्ग। पाटन जनपद पंचायत...

बच्चों के भविष्य संवारने, शिक्षकों के साथ पालकों का सहयोग अपरिहार्य हैं- राजेन्द्र मारकण्डे शिक्षादूत

गुण्डरदेही। शुक्रवार 16 अक्टूबर को दशहरा अवकाश के पहले पीएम श्री शासकीय प्राथमिक शाला गुण्डरदेही में शिक्षक, पालक व विद्यार्थी बैठक का आयोजन किया...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है