छत्तीसढ़िया क्रान्ति सेना ने मनाया प्रादेशिक “फागुन जोहार

अम्लेश्वर 24 मार्च :  छत्तीसढ़ियावाद को लेकर आंदोलनरत मातृ संगठन छत्तीसढ़िया क्रान्ति सेना एवं उसके राजनैतिक विंग जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने संयुक्त रुप से राजधानी के निकट अमलेश्वर में  संयुक्त होली मिलन का आयोजन किया । गुलाल और नगाड़े की धुन में  मस्त होने से पहले विगत नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की जिलेवार समीक्षा की गई । चुनावों में विजयी सैकड़ों जेसीपी कार्यकर्ताओं एवं द्वितीय-तृतीय स्थानों में उपस्थिति देने वाले प्रत्याशियों का छत्तीसढ़िया गमछा से सम्मान किया गया ।

प्रदेश पदाधिकारियों ने उन्हें शहरों के वार्डों एवं गांवों के संकरी गलियों तक छत्तीसढ़ियावाद की धमक पहुंचाने के लिये उनका अभिनंदन किया तथा उनके उज्जवल राजनैतिक भविष्य की शुभकामनाएं दीं ।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

विगत चुनावों में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के शानदार प्रदर्शन को अमित बघेल ने छत्तीसगढ़ में एक मजबूत माटीवादी क्षेत्रीय पार्टी का स्वर्णिम उदय निरुपित किया एवं इसे दोनों बाहरीवादी राष्ट्रीय पार्टियों के शोषण के खिलाफ एक मजबूत छत्तीसढ़िया विकल्प बताया ।

सियान गिरधर साहू ने इस अवसर पर कहा कि संगठन ने छत्तीसढ़िया युवा पीढ़ी को तमाम व्यसनों से दूर करते हुए उनमें राजनैतिक-सांस्कृतिक चेतना भरने का काम कर दिया है तथा अभी से आगे दशकों तक वह छत्तीसढ़ियावादी राजनीति की मशाल अपने हाथ में लेकर इस राज्य का नीति-निर्धारण जागृत माटीपुत्र युवाओं के हाथों में सुरक्षित रखेंगे ।

इस अवसर पर संगठन विस्तार भी किया गया जिसके तहत निखिलेश देवान साहू धमतरी,शशिभूषण चंद्राकर बालोद, रवि तिवारी रायगढ़ एवं तुकाराम नायक भिलाई को केंद्रीय पदाधिकारियों के रुप में दायित्व सौंपे गये । कोरबा,रायपुर बालोद आदि जिलों में संगठन विस्तार हुआ ।

अंत में प्रदेश प्रवक्ता चंद्रकांत यदु ने छत्तीसगढ़ की सैंतालीस नाबालिग बेटियों को बिहार ले जाकर जबरन देहव्यापार में ढकेलने एवं दुख और आक्रोश की इस घड़ी में बजाय बिहार के अपराधियों के पकड़ने के भाजपा द्वारा उल्टा छत्तीसगढ़ में शाही बिहार दिवस मनाकर खुशियां मनाने के खिलाफ सदन में निंदा प्रस्ताव प्रस्तुत किया जिसे सर्व सम्मति से सदन ने पास किया ।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

सभापति प्रणव शर्मा ने दुर्गा पंडालों में माता के दर्शन कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की

सभापति प्रणव शर्मा ने पाटन जनपद क्षेत्र के दुर्गा पंडालों में माता के दर्शन कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की पाटन-दुर्ग। पाटन जनपद पंचायत...

बच्चों के भविष्य संवारने, शिक्षकों के साथ पालकों का सहयोग अपरिहार्य हैं- राजेन्द्र मारकण्डे शिक्षादूत

गुण्डरदेही। शुक्रवार 16 अक्टूबर को दशहरा अवकाश के पहले पीएम श्री शासकीय प्राथमिक शाला गुण्डरदेही में शिक्षक, पालक व विद्यार्थी बैठक का आयोजन किया...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है