शिक्षक अनकेश्वर महिपाल इनोवेटिव टीचर अवार्ड 2025 से सम्मानित हुए

पाटन 23 मार्च : भगवान आदिनाथ जन्म कल्याणक जन्म जयंती महोत्सव के अवसर पर राष्ट्रीय शिक्षक सम्मेलन 23 मार्च 2025 रविवार को मंडी प्रांगण, मंगल भवन भाटापारा में आयोजित किया गया। जिसके मुख्य अतिथि शिवरतन शर्मा (प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा),अशोक जैन (अध्यक्ष बलौदा बाजार ),अश्वनी शर्मा (न. पा. अध्यक्ष भाटापारा) एवं आनंद यादव (जिला अध्यक्ष भाजपा भाटापारा) के उपस्थिति में पूरे छत्तीसगढ़ के उत्कृष्ट 200 शिक्षको का चयन किया गया जिसमे विकास खंड पाटन के शिक्षक अनकेश्वर महिपाल सहायक शिक्षक शासकीय नवीन प्राथमिक शाला केसरा भी शामिल रहे। शिक्षक पहले से अपने विकास खंड में उत्कृष्ट कार्यों के लिए जाने जाते है।

शासन द्वारा पंजीकृत संस्था श्री चिन्मय सागर चेरिटेबल ट्रस्ट भाटापारा व श्री 1008 भगवान आदिनाथ नवग्रह पांचबालयति दिगंबर जैन मंदिर भाटापारा द्वारा शिक्षक अनकेश्वर महिपाल को शिक्षा के क्षेत्र में विभिन प्रकार के नवाचार व एफ एल एन क्रियान्वयन, उत्कृष्ट कार्य के लिए *इनोवेटिव टीचर अवार्ड 2025* से जैन समाज के श्री प्रकाश मोदी, सुमनलता जैन अभिषेक मोदी, आदि के हाथो प्रमाण पत्र स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

इस अवसर पर राज्य भर से आए शिक्षक,शिक्षिकाए व जैन समाज के वरिष्ठ लोग उपस्थित रहे। शिक्षक के सम्मानित होने पर साथी शिक्षको ने बधाई व शुभकामनाएं ज्ञापित किए है।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

सभापति प्रणव शर्मा ने दुर्गा पंडालों में माता के दर्शन कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की

सभापति प्रणव शर्मा ने पाटन जनपद क्षेत्र के दुर्गा पंडालों में माता के दर्शन कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की पाटन-दुर्ग। पाटन जनपद पंचायत...

बच्चों के भविष्य संवारने, शिक्षकों के साथ पालकों का सहयोग अपरिहार्य हैं- राजेन्द्र मारकण्डे शिक्षादूत

गुण्डरदेही। शुक्रवार 16 अक्टूबर को दशहरा अवकाश के पहले पीएम श्री शासकीय प्राथमिक शाला गुण्डरदेही में शिक्षक, पालक व विद्यार्थी बैठक का आयोजन किया...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है