महिलाएं स्वयं का सम्मान करें और समाज में अपना स्थान बनाएं/ कल्पना देशमुख

रायपुर : शासकीय शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय रायपुर में दिनांक 19 मार्च को संस्था प्रमुख डॉ योगेश शिवहरे एवं श्री आलोक शर्मा के मार्गदर्शन में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के सहत्तवाधान द्वारा किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में फाउंडेशन की स्टेट कोऑर्डिनेटर ऋचा रथ एवं प्रीति सिंग थे।
कार्यक्रम का संचालन डॉ लता मिश्रा द्वारा सभी महिलाओं को नमन करते हुए किया गया। महाविद्यालय की वरिष्ठ अकादमी सदस्य श्रीमती कल्पना देशमुख के आशीर्वचन उद्बोधन में इन बातों को रेखांकित किया गया कि महिलाएं स्वयं का सम्मान करें और समाज में अपना स्थान बनाएं।
ततपश्चात प्रमुख वक्ता रिचा रथ द्वारा फाउंडेशन का परिचय दिया गया। अन्य वक्ता प्रीति जी ने महिला दिवस पर ऐतिहासिक जानकारी प्रदान की गई एवं बताया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस संयुक्त राष्ट्र संघ के द्वारा 1975 से मनाया जा रहा है । इस कार्यक्रम में प्रश्नोत्तरी का भी आयोजन किया गया। प्रश्नोत्तरी के माध्यम से अनेक क्षेत्रों में विशिष्ट कार्य करने वाली महिलाओं की जानकारी प्रदान की गई जिससे सभा कक्ष में ओपन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें सभी बी एड एवं एम एड के प्रशिक्षार्थी ने भाग लिया , समाज में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका को बताते हुए विभिन्न क्षेत्रों में उनकी उपलब्धियां की जानकारी दी गई सभी प्रशिक्षार्थियों ने सक्रिय रूप से आनंद के साथ प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम में अपनी सहभागिता दी डॉ लता मिश्रा मैडम के द्वारा विजेताओं को चॉकलेट, पैन,से पुरस्कृत किया गया। संस्था की अकादमिक सदस्य सहमति योगेश्वरी महाड़िक के द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

पाटन में कल 20 अक्टूबर को भव्य आतिशबाजी के साथ मनाएंगे दशहरा महोत्सव

पाटन में भव्य दशहरा महोत्सव, भगवान श्रीराम की सेना के आगमन और रामलीला की प्रस्तुति रहेगी आकर्षण का केंद्र पाटन। नगर पंचायत पाटन में प्रतिवर्ष...

सभापति प्रणव शर्मा ने दुर्गा पंडालों में माता के दर्शन कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की

सभापति प्रणव शर्मा ने पाटन जनपद क्षेत्र के दुर्गा पंडालों में माता के दर्शन कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की पाटन-दुर्ग। पाटन जनपद पंचायत...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है