नगर पंचायत पाटन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदगणों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और सांसद विजय बघेल बने साक्षी

Advertisement

पाटन 13 मार्च / जिले के नगर पंचायत पाटन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदगणों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम आज संपन्न हुआ। पाटन के नया बस स्टैंड के पास आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और कार्यक्रम के अध्यक्ष सांसद विजय बघेल के मौजूदगी में एसडीएम श्री लवकेश ध्रुव ने अध्यक्ष श्री योगेश निक्की भाले को पद और निष्ठा की शपथ दिलाई। तत्पश्चात पन्द्रह पार्षदों ने पांच-पांच के समूह में शपथ ग्रहण किये। विधायक श्री ललित चन्द्राकर विशिष्ट अतिथि के रूप में समारोह में शामिल हुए।

इस अवसर पर नगर पालिका परिषद अमलेश्वर के अध्यक्ष दयानंद सोनकर, जिला पंचायत दुर्ग की अध्यक्ष सुश्री सरस्वती बंजारे तथा सुरेंद्र कौशिक, राजेन्द्र पाध्ये सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि व एसपी जितेन्द्र शुक्ला, एडीएम श्री अरविन्द एक्का, एसडीएम श्री लवकेश ध्रुव, तहसीलदार श्रीमती मीना साहू सहित ज़िला एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी और बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित थे।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

देव संस्कृति बाल संस्कार शाला में आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों को दी गई भावभीनी विदाई

* शिक्षकों व अतिथियों ने छात्रों को दी सफलता की शुभकामनाएं, संस्कार और शिक्षा के संदेश के साथ विद्यार्थियों को दी गई विदाई... पाटन:  देव...

वार्ड 09 में मनाई गई मिनी माता जयंती, नगरवासियों ने दी श्रद्धांजलि

* मिनी माता जयंती पर कांग्रेस पदाधिकारियों व पार्षदों ने किया नमन, मिनी माता के समाजसेवा के योगदान को किया गया याद... पाटन:  मिनी माता...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है