अम्लेश्वर नगर पालिका परिषद में उपाध्यक्ष पद के लिए नाम निर्देश की प्रक्रिया प्रारंभ

Advertisement

अम्लेश्वर 12 मार्च : नगर पालिका परिषद अमलेश्वर में नगरी निकाय चुनाव संपन्न होने के पश्चात नगर पालिका अध्यक्ष भाजपा के होने के बाद भाजपा के पास सिर्फ छह पार्षद और वहीं कांग्रेस 10 पार्षदों के साथ नगर सरकार के विपक्ष में मजबूती से खड़ी है। आज 12 मार्च को नगर पालिका परिषद अमलेश्वर के उपाध्यक्ष का चयन पार्षदों के माध्यम से किया जाएगा। जिसमें तर्क लगाया जा रहा है कि कांग्रेस के पास 10 पार्षद होने के बाद  उपाध्यक्ष की झोली कांग्रेस के हिस्से में जाएगी वहीं 6 पार्षद सहित दो निर्दलीय पार्षदों के माध्यम से भाजपा भी अपनी स्थिति मजबूत मान रही है। भाजपा के पास भी अध्यक्ष सहित नौ वोट। वहीं कांग्रेस के पास 10 वोट है यदि क्रॉस वोटिंग होता है तो खेल बिगड़ सकता है। लेकिन संभवत कांग्रेस का उपाध्यक्ष बनना तय माना जा रहा है। पालिका परिसर में भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की भीड़ लगी हुई है। उपाध्यक्ष के लिए नामांकन की प्रक्रिया नगर पालिका परिषद के कार्यालय में संपन्न किया जा रहा है।

रिटर्निंग ऑफिसर के द्वारा नगर पालिका उपाध्यक्ष के लिए नामांकन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। कांग्रेस से ओमप्रकाश साहू का नाम निर्देश रिटर्निंग ऑफिसर के पास जमा कर दिया गया है। वहीं भाजपा से श्रीमती ललिता कुमार साहू ने उपाध्यक्ष पद के लिए नाम निर्देश फार्म भर लिया है।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

ग्राम सावनी के प्रतिनिधिमंडल ने की कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब से सौजन्य भेंट

* कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब से ग्राम सावनी के प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य मुलाकात... * सावनी के पंचायत प्रतिनिधियों ने रखी विकास कार्यों की मांग,...

पाटन में सुशासन तिहार का आयोजन, गर्भवती महिलाओं को बांटा पोषण आहार

* पाटन में सुशासन तिहार का आयोजन, 27 विभागों ने सुनी जनता की समस्याएं... * अध्यक्ष योगेश निक्की भाले और सीएमओ हेमंत वर्मा ने जनता...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है