पँचायत सचिवों के लिए बजट निराशापूर्ण,करेंगे अनिश्चित कालीन आदोंलन /महेंद्र साहू

पाटन 06 मार्च : प्रदेश पँचायत सचिव संघ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष एवं दुर्ग जिलाध्यक्ष महेन्द्र कुमार साहू ने बताया, कि पँचायत सचिवों के मांग शासकीयकरण बजट में शामिल नही होने से क्षुब्ध व आक्रोशित है व मांग पूर्ण नही होने कारण पँचायत विभाग के साथ साथ 29 विभाग के 200 प्रकार के काम करने वाले पँचायत सचिव प्रधानमंत्री आवास योजना, महतारी वंदन योजना सहित अन्य विभाग के कार्यो को बहिष्कार करते हुए अनिश्चित कालीन आंदोलन के लिए मजबूर हो रहे है।

विदित हो कि पँचायत सचिवो की शासकीयकरण की मांग भाजपा के जन घोषणा पत्र व मोदी जी गारंटी में शामिल है जिसे 100 दिन के भीतर मांग के अनुरूप शासकीयकरण का आश्वासन दिया गया था उक्त मांग को पूर्ण कराने के लिए प्रदेश अध्यक्ष श्री उपेन्द्र पैकरा के नेतृत्व में पँचायत सचिव पदस्थापना दिवस 07 जुलाई 2024 को इनडोर स्टेडियम रायपुर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया तथा शासकीयकरण की आस में दस हजार से अधिक पँचायत सचिव सह परिवार उपस्थित हुए।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

उक्त कार्यक्रम हमारे प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह,  उपमुख्यमंत्री और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, भाजपा घोषणा पत्र समिति के संयोजक व सांसद दुर्ग विजय बघेल सहित अतिथियों की उपस्थिति में मुख्यमंत्री द्वारा पँचायत सचिवों के शासकीयकरण के लिए समिति गठित करके एक माह में मोदी जी की गारंटी में शामिल शासकीयकरण सौगात को पँचायत सचिवो के मांग के अनुरूप पूर्ण करने का भरोषा दिलाया था परंतु मांग पूर्ण नही होने के कारण प्रदेश अध्यक्ष उपेन्द्र पैकरा के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल द्वारा मुख्यमंत्री से सौजन्य मुलाकात करके मांग पूर्ण कराने के लिए अनुरोध किया गया जिसपर  मुख्यमंत्री द्वारा आगामी बजट में शासकीयकरण की सौगात का भरोसा दिलाया गया। जिसके कारण प्रदेश पँचायत सचिव संघ द्वारा प्रस्तावित रैली एवं धरना प्रदर्शन 27 दिसम्बर 2025 को स्थगित किया गया था परंतु पँचायत सचिवों की मांग बजट में भी शामिल नही होने व शासकीयकरण के लिए शासन प्रशासन द्वारा लगातार पँचायत सचिवो के साथ छलावा करने के कारण क्षुब्ध व आक्रोशित है।

प्रदेश पँचायत सचिव संघ की ओर से मुख्यमंत्री  से अनुरोध है,कि भाजपा घोषणा पत्र व मोदी की गारंटी एवं पँचायत सचिव पदस्थापना दिवस 07 जुलाई 2024 (रथयात्रा) को दिलाया गया भरोषा के अनुरूप शासकीयकरण की सौगात अतिशीघ्र प्रदान करें।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

पाटन में कल 20 अक्टूबर को भव्य आतिशबाजी के साथ मनाएंगे दशहरा महोत्सव

पाटन में भव्य दशहरा महोत्सव, भगवान श्रीराम की सेना के आगमन और रामलीला की प्रस्तुति रहेगी आकर्षण का केंद्र पाटन। नगर पंचायत पाटन में प्रतिवर्ष...

सभापति प्रणव शर्मा ने दुर्गा पंडालों में माता के दर्शन कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की

सभापति प्रणव शर्मा ने पाटन जनपद क्षेत्र के दुर्गा पंडालों में माता के दर्शन कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की पाटन-दुर्ग। पाटन जनपद पंचायत...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है