दुर्ग जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में बीजेपी समर्थित सरस्वती बंजारे निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष व पवन शर्मा उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए

दुर्ग 05 मार्च : दुर्ग जिला पंचायत अध्यक्ष का पद एससी महिला के लिए आरक्षित थी जिसमें केवल दो दावेदार ही जीते थे। जिसमें कांग्रेस समर्थित उषा सोनवानी और बीजेपी से सरस्वती बंजारे जीती थी आज जिला पंचायत दुर्ग के सभागार में जिला पंचायत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद का निर्वाचन हुआ।

जिसमें दुर्ग जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में बीजेपी समर्थित प्रत्याशी सरस्वती बंजारे निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित हुई है और उपाध्यक्ष पद के लिए पवन शर्मा निर्वाचित हुए ।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर दुर्ग ग्रामीण विधायक व राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर व भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक व भिलाई जिला अध्यक्ष पुरूषोतम देवांगन ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया और जिला भाजपा कार्यालय में मिठाई बांटकर, आतिश बाजी और डोल नांगरे बजाकर जीत की ख़ुशी का इज़हार किया

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने कहा भारतीय जनता पार्टी छोटे से छोटे कार्यकर्ता का सम्मान करती है हाल ही में हमने नगरीय निकाय चुनाव व पंचायत चुनाव में चाय बेचने वाले, रिक्शा चालक,पान ठेला वाला काम काजी महिलाओं को टिकट दिया था और चुनाव जीत कर आए हैं आज सतनामी समाज की सामान्य परिवार की बेटी को जिला पंचायत सदस्य के साथ – साथ आज निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष बनाकर नारी शक्ति का सम्मान किया है साथ ही उपाध्यक्ष पद पर पवन शर्मा जी एक छोटे से कार्यकर्ता जो संगठन में कार्य करते करते आज बड़े पद पर सुशोभित हुआ सभी वर्गो का छोटे से छोटे कार्यकर्ताओं का सम्मान भारतीय जनता पार्टी करती है।

आगे श्री चंद्राकर ने कहा यह शानदार विजय जनता के विश्वास और विकास की नीति की पुष्टि करती है,यह जीत क्षेत्र के समग्र विकास और जनकल्ण की नई दिशा तय करेगी।
प्रदेश के नगरीय निकाय व पंचायत चुनाव में भाजपा ऐतिहासिक जीत दर्ज किया है सभी नगर निगम में हमारे महापौर चुनाव जीत कर आए हैं
भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ताओं ने जिस तरह डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाया, जिस तरह संगठन ने कुशल रणनीति के तहत इस चुनाव में भी भागीदारी की यह निर्णायक परिणाम उसी की है। भाजपा सरकार के कार्यों से जो जन विश्वास बढ़ा। हम और अधिक उत्साह के साथ जनाआकांक्षाओं पर खरा उतरने परिश्रम की पराकाष्ठा करेंगे। पुनःसभी को हार्दिक शुभकामनाएं।

इस अवसर पर नव निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र यादव, श्रीमति श्रद्धा साहू, श्रीमती नीलम चंद्राकर, श्रीमती कल्पना साहू सहित जिला , उपाध्यक्ष राजेंद्र पाध्याय, दिलीप साहू,प्रितपाल बेलचंदन, मनोज सोनी, रजनीश, अनिल साहू, कांतिलाल बोथरा, आशीष निमझे,नवीन पवार, डॉ. सुनील साहू,अजित चंद्राकर,गिरेश साहू,लिकेश्वर देशमुख, राजू जंघेल,अनुपम साहू,राजू यादव, दिनेश चंद्राकर, कुंदन चंद्राकर, सोलू चंद्राकर, अजीत चौधरी, सोनू राम सिंह,मुकेश बेलचंदन, गोलू चंद्राकर, पूरन देशमुख, आसपुरण चौधरी,ईश्वर शर्मा, अनुज साहू, नारद साहू सहित बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

पाटन में कल 20 अक्टूबर को भव्य आतिशबाजी के साथ मनाएंगे दशहरा महोत्सव

पाटन में भव्य दशहरा महोत्सव, भगवान श्रीराम की सेना के आगमन और रामलीला की प्रस्तुति रहेगी आकर्षण का केंद्र पाटन। नगर पंचायत पाटन में प्रतिवर्ष...

सभापति प्रणव शर्मा ने दुर्गा पंडालों में माता के दर्शन कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की

सभापति प्रणव शर्मा ने पाटन जनपद क्षेत्र के दुर्गा पंडालों में माता के दर्शन कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की पाटन-दुर्ग। पाटन जनपद पंचायत...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है