नवाचारी अधिकारी एवं कर्मचारी सम्मानित हुए अपैक्स अवार्ड से

भिलाई 26 फरवरी :  भिलाई इस्पात संयंत्र में सुझाव एवं नवाचार योजना के अंतर्गत औद्योगिक अभियांत्रिकी विभाग के द्वारा अपेक्स अवार्ड वितरण समारोह का आयोजन महात्मा गांधी कला मंदिर सेक्टर 6 भिलाई में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ द्वीप प्रज्वलन के साथ किया गया मुख्य अतिथि के रूप में भिलाई इस्पात संयंत्र के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर वर्क एस मुखोपाध्याय, पवन कुमार पी एंड ए, एम रविंद्र नाथ सहित अन्य अधिकारी थे। सत्र 2023 -24 हेतु लगभग 6000 हजार से भी अधिक सुझावो में से लगभग 16 विशेष सुझावों को नामांकित कर अपेक्स वार्ड के लिए विभिन्न वर्गों में चिन्नांहकित किया गया। जिसमें से ऊर्जा प्रबंधन विभाग के अधिकारी कर्मचारियों ने अधिकतम 6 समूहों में अवार्ड प्राप्त किया। अन्य विभागो में कोल कैमिकल, यू आर एम, प्लेट मील, इनकॉस, पावर ब्लोइंग स्टेशन आदि।ऊर्जा प्रबंधन विभाग से ई. चंद्रशेखर, कमल कुमार,पी एल देशमुख, रामकुमार साहू, सुनील कुमार,के सुधीर,पवन सिंग, मुकेश कुमार, अन्न्या शर्मा, श्रीराम ध्रुव, डोमेश्वर ठाकुर,विनय देवांगन, पारुल दीवान,जी. एल. साहू, प्रकाश यादव, रमेश यादव, आजम अली सहित विभिन्न विभागो के अधिकारी कर्मचारी परिवार सहित उपस्थित थे।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

पाटन में कल 20 अक्टूबर को भव्य आतिशबाजी के साथ मनाएंगे दशहरा महोत्सव

पाटन में भव्य दशहरा महोत्सव, भगवान श्रीराम की सेना के आगमन और रामलीला की प्रस्तुति रहेगी आकर्षण का केंद्र पाटन। नगर पंचायत पाटन में प्रतिवर्ष...

सभापति प्रणव शर्मा ने दुर्गा पंडालों में माता के दर्शन कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की

सभापति प्रणव शर्मा ने पाटन जनपद क्षेत्र के दुर्गा पंडालों में माता के दर्शन कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की पाटन-दुर्ग। पाटन जनपद पंचायत...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है