प्रणव शर्मा ने जनपद क्षेत्र क्रमांक 03 से प्रचंड मतों से जनपद सदस्य बने

Advertisement

सेलूद 21 फरवरी : पाटन की सबसे हॉट सीट जनपद क्षेत्र क्रमांक 03 जिसमें सात गांव राखी, रवेली, करसा, घुघुवा, करगा, गभरा, अमेरी आते हैं, इस सीट के लिए दोनों प्रतिद्वंदियों के बीच महा मुकाबला था। इस क्षेत्र में लगभग 6500 वोटर्स हैं जिसमें युवा भाजपा प्रत्याशी प्रणव शर्मा के लिए एक तरफा रुझान था, जिसके चलते उन्होंने हर गांव जीता और शीर्ष में रहे।

पूरे पाटन के 25 जनपदों में यह सबसे हॉट सीट बनी हुई थी और इसके लिए क्षेत्र में काफी तनाव की स्थिति भी निर्मित थी, परंतु इतने विपरीत परिस्थिति में भी प्रणव शर्मा की लहर ने इतिहास रच दिया, उन्होंने कुल 50% से भी अधिक मत प्राप्त किया। इस क्षेत्र की जनता एक युवा जो शिक्षित, दमदार नेता हो उसे प्रणव शर्मा के रूप में तलाश रही थी और उन्होंने उसे पर विजय मोहर लगाकर के अपना आशीर्वाद दिया। प्रणव शर्मा ने जनता का और अपने कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार प्रकट किया और जीत का श्रेय उनको दिया।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, बच्चों को मिली निशुल्क टी-शर्ट

पाटन । विकासखंड पाटन के अंतर्गत स्थित सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह, अनुशासन और गरिमामय वातावरण में मनाया...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सेजस विद्यालय घुघुवा क में योग कार्यक्रम में शामिल हुए प्रणव शर्मा

पाटन । पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घुघुवा क स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी और हिंदी माध्यम विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है