जिले के दुर्ग जनपद के 257 मतदान केन्द्र में 17 फरवरी को मतदान

Advertisement

दुर्ग 16 फरवरी 2025/ छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 अंतर्गत 17, 20 एवं 23 फरवरी की तिथि निर्धारित की गई है। मतदान का समय सुबह 7 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक निर्धारित है। दुर्ग जिले के जनपद पंचायत दुर्ग में 17 फरवरी 2025 को पंचायत प्रतिनिधि चुनने मतदान होगा। मतदान दलों को आज पालीटेक्निक कॉलेज सामग्री वितरण केन्द्र से मतदान सामग्री प्रदान कर संबंधित मतदान केन्द्र के लिए रवाना किया गया।

कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने मौका निरीक्षण कर मतदान दलों के अधिकारी/कर्मचारियों से रु-ब-रु चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। ज्ञात हो कि पंचायत चुनाव में मतदाता को चार अलग-अलग मतपत्र में वोट देना होगा। पंच-सफेद, सरपंच – नीला, जनपद सदस्य -पीला और जिला पंचायत सदस्य के लिए गुलाबी मतपत्र है। मतदान समाप्ति पश्चात मतदान केन्द्र में ही मतों की गणना की जाएगी। मतगणना का कार्य पीठासीन अधिकारी द्वारा अपने केन्द्र के मतदान अधिकारियों के सहयोग से किया जाएगा। मतगणना पश्चात् मतदान दलों द्वारा निर्धारित सामग्री वितरण केन्द्र में ही मतदान सामग्री 17 फरवरी की शाम से देर रात्रि तक जमा की जाएगी। मतगणना का सारणीकरण 18 फरवरी को जनपद पंचायत कार्यालय में होगी। सारणीकरण के बाद जनपद पंचायत कार्यालय से परिणाम घोषित किये जायेंगे।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

मुख्य न्यायाधिपति श्री रमेश सिन्हा ने दुर्ग में नवीन न्यायालय भवन के निर्माण हेतु किया भूमिपूजन

* मुख्य न्यायाधिपति श्री रमेश सिन्हा ने दुर्ग में नवीन न्यायालय भवन के निर्माण हेतु किया भूमिपूजन... * न्यायिक अधोसंरचना के सुदृढ़ीकरण के साथ डिजिटल...

राज्य स्तरीय कुश्ती में जमराव का जलवा

* राज्य स्तरीय कुश्ती में जमराव के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, लोकनाथ साहू ने जीता गोल्ड, अनिल नन्हारे ने सिल्वर... जमराव। धमतरी में आयोजित 26वीं...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है