भारतीय जनता पार्टी की महारैली समर्थन में उतरे हजारों लोग

अम्लेश्वर 09 फरवरी : अमलेश्वर नगरीय निकाय चुनाव के लिए आज प्रचार प्रसार का आखिरी दिन भाजपा ने विशाल रैली निकाल कर शक्ति प्रदर्शन किया। भाजपा अध्यक्ष प्रत्याशी दयानंद सोनकर के समर्थन में इस महारैली में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुआ। सैकड़ों युवाओं ने बाइक रैली के साथ इस रैली में शामिल हुए। भाजपा की इस महारैली में अमलेश्वर नगर पालिका के सभी 18 वार्ड के पार्षद प्रत्याशियों ने भी हिस्सा लिया। फूल माला से सजे भव्य रथ में सवार होकर भाजपा नेताओं ने सम्पूर्ण नगर एवं नगर पालिका के सभी ग्रामों का भ्रमण किया। हर वार्ड, चौक चौराहे में दयानंद सोनकर एवं भाजपा नेताओं का भव्य स्वागत किया गया। मगरघटा में रैली के शुरुआत के समय दयानंद सोनकर ने कांग्रेस प्रत्याशी पर जमकर हमला बोला उन्होंने कहा एक अपराधी को अमलेश्वर की जनता कभी अपना नेता नहीं बनाएगी।

इस महारैली की शुरुआत भाजपा प्रत्याशी दयानंद सोनकर एवं भाजपा प्रत्याशियों ने मगरघटा के हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना कर की। रैली का नेतृत्व दुर्ग के सांसद विजय बघेल, भाजपा अम्लेश्वर चुनाव प्रभारी एवं पूज्य राज्यमंत्री पूनम चंद्राकर एवं पूर्व केबिनेट मंत्री रामशिला साहू ने किया, बाइक रैली के जरिए युवाओं में जोश भरने का काम भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री उपकार चंद्राकर एवं भाजपा युवा मोर्चा नेता मोहन लाल साहू ने किया।

 फेसबुक से जुड़े 

सांसद विजय बघेल ने तिरंगा चौक में विशाल जनसमूह को किया संबोधित किया और भूपेश बघेल और कांग्रेस पर करारा हमला बोला। विजय बघेल ने कहा कांग्रेस दुनिया की सबसे भ्रष्ट पार्टी है। गलती से कोई कांग्रेस को वोट दे दिया तो पूरे अमलेश्वर को लूटकर खा जाएगी। पांच साल तक जो घोटाले किए इनके मंत्री और अधिकारी जेल में है। कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष के घर 500 पेटी शराब पकड़े जाने पर भी उन्होंने हमला किया और कहा कि कांग्रेस पार्टी पहले ही चुनाव में हार चुके है इसलिए भोले भाले जनता के बीच शराब बांटकर चुनावी लाभ लेना चाहती है। कांग्रेस पार्टी को जनता सबक सिखाएगी। केंद्र, राज्य के बाद अब अमलेश्वर में भी कमल खिलाकर ट्रिपल इंजन की सरकार बनाएगी।

रैली में भाजपा मंडल अध्यक्ष कमलेश चंद्राकर, पूर्व मंडल अध्यक्ष लोकमणि चंद्राकर, जिला पंचायत सदस्य हर्षा चंद्राकर, भाजपा मंडल महामंत्री कैलाश यादव, वरिष्ठ समाज सेवी पवन खंडेलवाल समेत महिला मोर्चा युवा मोर्चा के सभी नेता मौजूद रहे।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

त्रि-दिवसीय मानसगान में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, कल्पना साहू ने बताया श्रीराम को आदर्श जीवन का मार्गदर्शक

* ग्राम चुलगहन में मानसगान प्रतियोगिता के दूसरे दिन बोलीं कल्पना नारद साहू – श्रीराम का जीवन हर पीढ़ी के लिए प्रेरणा, राम के...

अजमेर में छत्तीसगढ़ का परचम, लक्ष्मण साहू ने जीते तीन गोल्ड मेडल

* 7वीं नेशनल मास्टर एथलेटिक्स में अमलेश्वर के लक्ष्मण साहू का शानदार प्रदर्शन... * 50+ वर्ग में लक्ष्मण साहू का जलवा, तीनों दौड़ों में हासिल...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है