शोर शराबे के साथ चुनाव प्रचार प्रसार का आज आखिरी दिन कांग्रेस और भाजपा दोनों पार्टी ने झोंकी अपनी ताकत

अम्लेश्वर 09 : नगर पालिका परिषद अमलेश्वर में नगरी निकाय चुनाव को लेकर के भाजपा और कांग्रेस पार्टी में सरगर्मी तेज हो गई है। दोनों ही पार्टी के नेताओं के द्वारा नगर में सघन जनसंपर्क किया गया। दोनों ही पार्टी के द्वारा आखिरी दिन विशाल रैली के साथ जनसंपर्क कर लोगों से अपने लिए समर्थन मांगे। आपको बता दें नगर भाजपा के नेतृत्व में भाजपा के द्वारा विशाल रैली का आयोजन किया गया जिसमें अध्यक्ष प्रत्याशी दयानंद सोनकर सहित 18 पार्षदों ने रथ में सवार होकर नगर वासियों से अपने लिए समर्थन मांगा।

वही नगर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी मोनू साहू ने अपने 18 पार्षदों के साथ नगर का भ्रमण किया और आम नागरिकों से अपने लिए समर्थन मांगे।मोनू साहू अपने समर्थनों के साथ पैदल यात्रा करते हुए आम नागरिकों के बीच पहुंचे और विजय श्री का आशीर्वाद लिया।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

त्रि-दिवसीय मानसगान में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, कल्पना साहू ने बताया श्रीराम को आदर्श जीवन का मार्गदर्शक

* ग्राम चुलगहन में मानसगान प्रतियोगिता के दूसरे दिन बोलीं कल्पना नारद साहू – श्रीराम का जीवन हर पीढ़ी के लिए प्रेरणा, राम के...

अजमेर में छत्तीसगढ़ का परचम, लक्ष्मण साहू ने जीते तीन गोल्ड मेडल

* 7वीं नेशनल मास्टर एथलेटिक्स में अमलेश्वर के लक्ष्मण साहू का शानदार प्रदर्शन... * 50+ वर्ग में लक्ष्मण साहू का जलवा, तीनों दौड़ों में हासिल...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है