पाटन 03 फरवरी : जनपद पंचायत पाटन अंतर्गत आने वाले जनपद क्षेत्र में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशियों ने आज नामांकन के आखिरी दिन विशाल रैली के साथ नाम निर्देश दाखिल किया। आपको बता दें भाजपा के अधिकृत जनपद सदस्य पद हेतु प्रत्याशियों के द्वारा अपने-अपने क्षेत्र से अपने समर्थकों के साथ सुविधा अनुसार रैली लेकर नामांकन दाखिल करने के लिए जनपद कार्यालय पाटन पहुंचे। जिसमें भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।
जनपद लड़ने वाले भाजपा के उम्मीदवारों ने मीडिया को जानकारी शेयर करते हुए कहा कि मोदी की गारंटी विष्णु देव के सुशासन को लेकर के जनता के बीच जाएंगे भाजपा की सरकार किसान हितैषी सरकार है मातृशक्ति का सम्मान करने वाली सरकार है ,महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने वाली सरकार है। जिस पर आज जनता विश्वास करती है और ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने के लिए गांव की सरकार भी भाजपा समर्पित हो जिसके लिए आम नागरिकों का भारी समर्थन मिल रहा है।
भाजपा समर्पित प्रत्याशियों के नाम क्षेत्र क्रमांक सहित।