कांग्रेस प्रत्याशी मोनू साहू को मिल रहा है बुजुर्गों का आशीर्वाद

अम्लेश्वर 03 फरवरी : नगर पालिका परिषद अम्लेश्वर के चुनाव सरगर्मी जैसे जैसे तिथि नजदीक आ रहा है वैसे वैसे प्रत्याशियों का जनसंपर्क तेज हो रहा है। पालिका अध्यक्ष के कांग्रेस प्रत्याशी मोनू साहू का जनसंपर्क अभियान अभी जोरों पर चल रहा है, वह अपने अध्यक्ष पद के चुनाव के साथ ही अपने साथी पार्षद प्रत्याशियों को भी विजयी बनाने में लगे हुए हैं। इसी बीच उन्होंने भोथली में जनसंपर्क के दौरान पास में बैठे बुजुर्ग व्यक्ति मतदाता, का ही फूल मालाओं से स्वागत कर दिया। एक और जहां देखा जाता है कि जब भी कोई प्रत्याशी गांव गली में आता है तो आम लोग ही फूल मालाओं से अपने प्रत्याशी का स्वागत करते हैं। वही मोनू साहू ने बुजुर्ग व्यक्ति का फूल मालाओं से स्वागत कर, उससे आशीर्वाद लेते हुये अपना एक सहज मानवीय दृष्टिकोण, मिलनसार व्यक्तित्व को उजागर कर दिये, मोनू द्वारा स्वागत किये जाने पर बुजुर्ग व्यक्ति का मुस्कुराहट देखते ही बन रहा था, साथ ही उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भी ताली बजाकर स्वागत में सहभागी बने।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

पाटन में कल 20 अक्टूबर को भव्य आतिशबाजी के साथ मनाएंगे दशहरा महोत्सव

पाटन में भव्य दशहरा महोत्सव, भगवान श्रीराम की सेना के आगमन और रामलीला की प्रस्तुति रहेगी आकर्षण का केंद्र पाटन। नगर पंचायत पाटन में प्रतिवर्ष...

सभापति प्रणव शर्मा ने दुर्गा पंडालों में माता के दर्शन कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की

सभापति प्रणव शर्मा ने पाटन जनपद क्षेत्र के दुर्गा पंडालों में माता के दर्शन कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की पाटन-दुर्ग। पाटन जनपद पंचायत...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है